टीम एबीएन, रांची। एसआर डीएवी पब्लिक स्कूल पुंदाग में विश्व एड्स दिवस के अवसर पर अनेक कार्यक्रम आयोजित किये गये। कक्षा एकादश के विद्यार्थियों ने पोस्टर बनाकर एड्स के प्रति विद्यालय में बच्चों के बीच जागरुकता फैलाया। प्रात:कालीन सभा में विद्यार्थियों ने एड्स कारण एवं नियंत्रण से संबंधित प्रश्नों के उत्तर दिये। विज्ञान विभाग की अध्यापिकाएं इंदु प्रसाद तथा सरोज मिश्रा ने बच्चों को एड्स से संबंधित अनेक ज्ञानवर्धक जानकारियां दीं। बच्चों ने अपने अध्यापक-अध्यापिकाओं को एड्स जागरूकता से संबंधित प्रतीक लाल रिबन लगाया।
प्राचार्य संजय कुमार मिश्रा ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि एड्स अपने आप में कोई बीमारी नहीं, बल्कि सिंड्रोम है। इससे मनुष्य की रोग प्रतिरोधक क्षमता बाधित हो जाती है, जिससे कोई भी बीमारी खतरनाक रूप ले सकती है। जागरूकता तथा सतर्कता से ही इससे बचा जा सकता है। उन्होंने विद्यार्थियों को सलाह दी कि वे पौष्टिक भोजन करें। साथ में योग, ध्यान, प्राणायाम आदि करें। इससे उनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ेगी। सभा में सभी विद्यार्थी तथा शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित थीं।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse