हजारीबाग : संथाल आदिवासियों ने चलाया जागरूकता अभियान

 

टीम एबीएन, चरही (हजारीबाग)। तापिन के रोहनियां टांड में संथाल आदिवासियों ने जल, जंगल, जमीन तथा वन अधिकार संरक्षण को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया। जिसके मुख्य अतिथि हीरालाल मुर्मू और विशिष्ट अतिथि ऑल आदिवासी स्क्रेंबल स्टूडेंट्स यूनियन के केंद्रीय अध्यक्ष अरविंद टुडू और केंद्रीय सचिव देवीराम टुडू मौजूद थे। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता व संचालन समाजसेवी महालाल हेम्ब्रोम कर रहे थे।

मुख़्य अतिथि ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि जल, जंगल, जमीन तथा वन बचाव के संबंध में अपनी बातों को विस्तार से रखा। वहीं केंद्रीय सचिव श्री टुडू ने कहा कि अंधविश्वास एवं बाल विवाह को रोकने हेतु लोगों को आगे आना होगा। तभी इन कुरीतियों को सफलता पूर्वक दूर किया जा सकता है। साथ ही यह भी कहा कि लोग अपने बच्चे-बच्चियों को बेहतर शिक्षा दिलाने का काम करें। साथ ही शराब को त्याग करते हुए अपने तथा परिवार में सुख शांति और खुशहाली आयेगी। 

मौके पर संतोष हेम्ब्रोम, मनोज मांझी, पारो मांझी, सावन हेम्ब्रोम, छोटू मांझी, बिरबल मरांडी, रामा मांझी, प्रित मांझी, देवंती बस्के, चांदमुनी सोरेन, सरस्वती हेम्ब्रोम, मलती सोरेन, पार्वती सोरेन, ललीता मुर्मू,  सीता टुडू, शिवराम मांझी, बाबुराम मांझी, अमन हेम्ब्रोम, राहुल मांझी, अर्जुन हेम्ब्रोम, सिद्धार्थ हेम्ब्रोम, रजनी हेम्ब्रोम, पिंकी हेम्ब्रोम, संतोष हेम्ब्रोम, सुशीला टुडू, अनिल टुडू सहित दर्जनों ग्रामीण उपस्थित थे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse