जमशेदपुर की काजल यादव बनीं झारखंड बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष

 

टीम एबीएन, रांची। झारखंड सरकार ने झारखंड राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग का गठन किया है। इस संबंध में समाज कल्याण, महिला एवं बाल विकास विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी।
जमशेदपुर के सोनारी की रहने वाली काजल यादव को अध्यक्ष बनाया गया है। इसके अलावा आयोग में छह सदस्य भी मनोनीत किए गए है। इनमें चाईबासा निवासी विकास दोदराजका, रांची के लालपुर वर्धमान कंपाउंड निवासी उज्ज्वल प्रकाश तिवारी, धनबाद निवासी सुनील कुमार वर्मा, हजारीबाग निवासी रुचि, चतरा निवासी मिनहाज उल हक और धनबाद निवासी डॉक्टर आभा वीरेंद्र अकिंचन शामिल हैं।
राज्य सरकार ने बाल अधिकार संरक्षण आयोग अधिनियम की धारा 18 और झारखंड राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग नियमावली के नियम 7 के तहत आयोग का गठन किया है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse