लोहरदगा : प्रखंड 20 सूत्री क्रियान्वयन समिति की बैठक में लिये गये कई महत्वपूर्ण फैसले

 

टीम एबीएन, कुडू (लोहरदगा)। प्रखंड कार्यालय के सभागार कक्ष में बुधवार 30 नवंबर को प्रखंड 20 सूत्री क्रियान्वयन समिति की समीक्षात्मक बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता बीस सूत्री अध्यक्ष सदरूल अंसारी ने की। बैठक में मुख्य रूप से सीओ प्रवीण कुमार सिंह, बीडीओ मनोरंजन कुमार उपस्थित रहे। शुरुआत में पिछली बैठक में दिये गये अनुपालन के बारे में बिन्दुवार जानकारी के साथ-साथ प्रखंड में चल रहे विकास योजनाओं की बारी बारी से समीक्षा की गई और विभागवार जानकारी योजनाओं की अद्यतन जानकारी ली गई एवं उचित मार्गदर्शन के साथ अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का क्रियान्वयन कराने का निर्देश दिया गया। 

सदरुल अंसारी ने उपस्थित विभागों के पदाधिकारियों से मुखातिब होते प्रखंड क्षेत्र में चल रही योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता लाते हुए स समय धरातल पर उतारने की बात कही। सदरुल अंसारी ने कहा कि सरकार ने विकास योजनाओं में पारदर्शिता के साथ योजनाओं में गुणवत्तापूर्ण कार्य कराने की जिम्मेवारी पदाधिकारियों की है। इसलिए सभी विभागों के प्रतिनिधि बैठक में उपस्थित होना सुनिश्चित करें। इसके अलावा कई मुद्दों पर भी चर्चा हुई। बैठक में सांसद प्रतिनिधि भूषण प्रसाद, बिस सूत्री सदस्य, राकेश कुमार, फारूक अहमद, महावीर भगत, शंकर उरांव, अजय उरांव सहित विभिन्न विभाग के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse