टीम एबीएन, चुरचू (हजारीबाग)। चुरचू प्रखंड के चीचीकला में बुधवार को मुख्यमंत्री आमंत्रण फुटबॉल कप प्रतियोगिता का समापन हुआ। टूर्नामेंट के फाइनल मैच के मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री सह मांडू विधायक जयप्रकाश भाई पटेल और विशिष्ट अतिथि चुरचू प्रमुख निरंजन प्रसाद नायक थे। मैच की शुरुआत दोनों अतिथियों ने संयुक्त रूप से फुटबॉल को बारी-बारी से किक मार कर किया। इस प्रतियोगिता के फाइनल मैच में पुरुष वर्ग के चुरचू बनाम जरबा के बीच खेला गया। जिसमें चुरचू की टीम 1-0 से विजयी रहा। वहीं किशोरी वर्ग की फाईनल मैच बेहरा बनाम जरबा के बीच खेला गया। जिसमें बहेरा की टीम 1-0 से विजयी रहा। विजेता टीम को मुख्य अतिथि द्वारा पुरस्कृत किया गया।
विधायक ने कहा कि खिलाड़ी खेल की भावना से खलें।ताकि क्षेत्र के खिलाड़ियों में जागरूकता आये। इस तरह के खेल से मानसिक विकास होता है तथा खिलाड़ियों को आगे का मौका मिलता है। मौके पर मुख्य रूप से पूर्व मंत्री सह मांडू विधायक जयप्रकाश भाई पटेल, प्रमुख निरंजन प्रकाश नायक, बीस सूत्री उपाध्यक्ष लखीराम मांझी, उप प्रमुख संजय कुमार सिंह, बीडीओ इंदर कुमार, बहेरा मुखिया देवकी महतो, किशोर साव, चनारो मुखिया ब्रजबिहारी महतो, हेंदेगढ़ा मुखिया गिरजा कुमारी, चुरचू मुखिया पूनम बेसरा, पंचायत समिति सदस्य रेखाकांत पटेल, जरवा मुखिया सुनीता देवी, इंद्रा मुखिया राधिका देवी, वार्ड सदस्य प्रियंका कुमारी, मुखिया प्रतिनिधि सहदेव किस्कू, दशरथ महतो, समाजसेवी सोनू खान, भुनेश्वर तुरी, ज्ञानी सिंह, नरेश मुर्मू, रंजीत टुडू, कृष्णा हेमब्रॉम, राजू टुडू, संजय करमाली, दिलीप रॉय, रीतलाल हेमब्रोम, महेंद्र टुडू समेत कई फुटबॉल प्रेमी शामिल थे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse