चरही : पुलिस गश्ती दल ने कोयला लदा पिकअप वैन किया जब्त

 

टीम एबीएन, चरही (हजारीबाग)। बीते रात चरही पुलिस के गश्ती दल ने कोयले लदे एक पिकअप वाहन को धर दबोचा। पकड़े गये उक्त वाहन को थाना लाया गया। जानकारी के अनुसार पिकअप (जेएच 02 एडी 7849) लगभग 80 बोरियां कोयले को लादकर मांडू से हजारीबाग की ओर तेज रफ्तार में जा रही थी। वाहन को भागते देख गश्ती दल के पुलिस कर्मियों ने उक्त वाहन को पीछा कर चरही घाटी में धर दबोचा। 
वाहन का चालक गाड़ी छोड़कर रात के अंधेरे का लाभ उठाकर भागने में सफल रहा। पकड़े गये वाहन की जांच-पड़ताल करने के उपरांत उस पर ऊपर से लेकर नीचे तक करीब 80 बोरिया कोयला लदा पाया गया। इससे यह साबित होता है कि पुलिसिया कार्रवाई होने के बावजूद भी पुलिस की आंखों में धूल झोंककर छिटपुट कोयले की तस्करी अभी भी चल रही है। पकड़े गये  वाहन, चालक और मालिक पर कांड संख्या 78/22 के धारा 414, 34 भादवि कोल माइंस 30 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse