टीम एबीएन, दारू (हजारीबाग)। दारू प्रखंड में जेएस एलपीएस के द्वारा संचालित वनोपज किसान उत्पादक कंपनी लिमिटेड की वार्षिक आमसभा का आयोजन बासोबार फुटबॉल मैदान के प्रांगण में आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कंपनी की चेयरमैन राखी कुमारी ने किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला परिषद सदस्य, गीता देवी, प्रखंड विकास पदाधिकारी सुशील कुमार राय, अंचलाधिकारी नीतू अग्रवाल, प्रखंड प्रमुख कुमारी श्वेता, इरगा मुखिया अनिता देवी, जिनगा पंचायत मुखिया पिंकी देवी, हरली मुखिया फरजाना खातून एस पीएम- एमकीसपी आरिफ अख्तर, पीएम एनकेएसपी खालिद हुसैन, जिला प्रबंधक जेएसएलपीएस शांति मारडी, अजय लाल डीएम एफ आई श्रुति किस्पोट्टा, रीजनल मैनेजर जेआरजीबी माधव चंद्र पाल, एसबीआई दारू के शाखा प्रबंधक उपस्थित रहे। मुख्य अतिथियों के द्वारा दीपप्रवजल्लित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गयी। अतिथियों का स्वागत पुष्पमाला तथा पुष्पगुच्छ देकर तथा स्वागत गीत के साथ समान्नित किया गया।
सभा को संबोधित करते हुए जिप सदस्य गीता देवी ने बताया कि महिलाओं के द्वारा वनोपज संबंधी कार्य की सराहना करते हुए वनोपज का उचित मूल्य प्रबंधन पर बल दिया एवं इसका लाभ अंतिम ग्रामीण तक पहुंचाने का लक्ष्य निर्धारित करने हेतु कहा।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुखिया जिंनगा ने महिलाओं के शक्ति और संभावनाओं पर प्रकाश डालते हुए।
जिला कार्यक्रम प्रबंधक जेएसएलपीएस के द्वारा महिलाओं को हर्षित होने पर बधाई दिया और कहा कि समय बदल रहा है किसान महिला किसान के रूप में अब अपनी पहचान बना रही हैं तथा प्रधानमंत्री वनोपज किसान योजना के तहत लाभान्वित हो रही हैं यह बहुत ही गर्व का विषय है आगे महिलाएं इसी प्रकार कार्य करती रहें जेएसपीएस कदम से कदम मिलाकर चलने हेतु तैयार हैं।
कंपनी की डायरेक्टर पुष्पा कुशवाहा ने कंपनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि 2019 में कंपनी का आरंभ हुआ आज हमारे कंपनी में 1410 किसान जुड़ चुके हैं जिससे आने वाले समय में 3000 के लक्ष्य तक पहुंचाना है पिछले वर्षों में हमारी कंपनी ने हरहरा महुआ धान आलू लेमनग्रास एवं अन्य वस्तुओं का व्यवसाय किया है जिसका सीधा लाभ किसानों तक पहुंच पाता है साथ ही साथ खेती करने में भी हमारी कंपनी सहयोग करती है जैसे किसानों तक उचित मूल्य में उन्नत बीज खाद एवं कृषि उपकरणों को पहुंचाने में मदद करते हैं और और आने वाले समय में और भी अधिक सहयोग कर पाएंगे।
कार्यक्रम का सफल संचालन बीपीएम जेएसएलपीएस दारू सुनील कुमार राणा के द्वारा किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य रूप से वनोपज किसान उत्पादक कंपनी के सारे डायरेक्टर और सदस्य जेएसएलपीएस के सभी कर्मियों ने महत्वपूर्ण भूमिका रही।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse