टीम एबीएन, हजारीबाग। सरस्वती शिशु विद्या मंदिर कुम्हार टोली, हजारीबाग के गणित विषय के आचार्य रघुवंश मिश्र के सेवानिवृत्ति पर सम्मान समारोह का आयोजन कर भावभीनी विदाई दी गयी। आचार्य रघुवंश मिश्र विद्यालय में 1994 से भैया-बहनों को गणित विषय की गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा प्रदान कर रहे थे। सम्मान समारोह में विद्यालय प्रबंध कारिणी समिति के उपाध्यक्ष संजय उपाध्याय, कोषाध्यक्ष अरुण कुमार मिश्रा एवं विद्यालय के प्राचार्य दिनेश कुमार मिश्र ने सेवानिवृत्त आचार्य रघुवंश मिश्र को सम्मान पत्र, साल, वस्त्र एवं अन्य उपहार भेंट कर सम्मानित किया।
सम्मान समारोह में आचार्य रघुवंश मिश्र ने अपने अनुभव कथन कहा मैंने इस विद्यालय में 1994 से आज तक निरंतर पूरी लगन एवं निष्ठा के साथ भैया- बहनों को गणित विषय पढ़ाया। आप सभी आचार्य बंधु-भगिनी का सान्निध्य मिला। इसका मैं आभारी हूं। परंतु आप सभी से बिछड़ना गम दायक है। मौके पर विद्यालय के कोषाध्यक्ष प्रोफेसर अरुण कुमार मिश्रा ने कहा रघुवंश आचार्य जी हमारे लिए सदैव प्रेरणा के स्रोत रहेंगे। हम सभी इनके पद चिन्हों पर चलने का संकल्प लेंगे। वहीं विद्यालय के प्राचार्य, दिनेश कुमार मिश्र ने आचार्य रघुवंश मिश्र सम्मान पत्र भेंट करते हुए कहा कि आपने भैया- बहनों को गणित विषय की शिक्षा पूरे वात्सल्य भाव के साथ दिया। विद्यालय इसका सदैव आभारी रहेगा। कार्यक्रम में विद्यालय के उपाध्यक्ष, संजय उपाध्याय ने कहा रघुवंश आचार्य जी का शालीन व्यक्तित्व है। इनमें आचार्य के सारे गुण विद्यमान हैं। इनका व्यक्तित्व सदैव हमें प्रेरणा देगा।
कार्यक्रम में परिचय आचार्य अनिल कुमार, धन्यवाद ज्ञापन आचार्य सहदेव कुमार राणा एवं मंच संचालन आचार्य निशा शर्मा ने किया। कार्यक्रम में विद्यालय के आचार्य करुणेश कुमार मिश्र एवं पूनम सिंह ने रघुवंश आचार्य जी के साथ पुरानी स्मृतियों की प्रस्तुति आचार्यों के बीच रखी। मौके पर विद्यालय की बहनों ने भजन एवं गीत प्रस्तुत कर दर्शकों एवं श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। मौके पर विद्यालय के समस्त आचार्य बंधु भगिनी उपस्थित थे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse