टीम एबीएन, इचाक (हजारीबाग)। प्रखंड मुख्यालय में बुधवार को बीस सूत्री की पहली बैठक संपन्न हुई। जिसकी अध्यक्षता बीस सूत्री अध्यक्ष मनोहर राम व संचालन बीडीओ रिंकू कुमारी ने किया। इस दौरान सुदूरवर्ती गांव डाडी घाघर में सड़क की समस्या का मुद्दा मुख्य रूप से उठाया गया। अंचल कार्यालय से चोरी गए पंजी टू को अबतक न्यायलय से रिलीज नहीं कराने पर सीओ की भूमिका पर सवाल उठाया गया।
नावाडीह पंचायत में 90 वर्षीय महिला पर मनरेगा के तहत गलत तरीके से मामला दर्ज करने का मुद्दा जोर शोर से बीस सूत्री ने उठाया। इसके साथ ही अनुपस्थित रहने वाले सरकारी कर्मचारियों के खिलाफ स्पष्टीकरण जारी करने का निर्देश दिया गया जिसमें बिजली विभाग, वन विभाग और मनरेगा के जेई सुनील कुमार, अफजल का नाम शामिल हैं।
मौके पर बीस सूत्री उपाध्यक्ष लालमोहन रविदास,बीस सत्री सदस्य दिगम्बर कुमार मेहता, बीपीओ राजीव आनंद, सीडीपीओ नीलू रानी, सीआई लवकेश सिंह, बीपीएम रंजित कुमार, बीईईओ बंशीधर राम, एमओ विद्याभूषण, एसआई आदित्य कुमार पशु चिकित्सक नकुल मोदी, स्वास्थ्य कर्मी रमेश गुप्ता, पीएचडी जेई अनुपम राय, बीस सूत्री सदस्य नगीना सिंह, रामप्रवेश सिंह, अजय यादव बाबून हंसदा, बीटीएम, बीएफटी, कंप्यूटर आपरेटर समेत कई लोग मौजूद थे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse