टीम एबीएन, हजारीबाग। बुधवार को विजय संघर्ष मोर्चा की एक बैठक की गयी। जिसमें कार्यकारणी अध्यक्ष हरिश सिंह और मीडिया प्रभारी विनोद कुमार सिंह को बनाया गया। इसकी अध्यक्षता हरिश सिंह, संचालनकर्ता सुधाकर श्रीवास्तव ने की। मौके पर सदस्य चितरंजन प्रसाद गुप्ता अध्यक्ष, अक्षय सिंह कोषाध्यक्ष, नंदलाल कुमार महासचिव, निरंजन सिंह, पुष्पा कुमारी उप कोषाध्यक्ष, रामचंद्र राम, परमेश्वर महतो, त्रिवेणी महतो, उपसचिव उपस्थित रहे।
मोर्चा के सदस्यों ने ओम ट्रेडिंग के संचालनकर्ता सजय प्रजापति, रंजीत प्रजापति, सुजित प्रजापति, सुखदेव प्रजापति की विदेश यात्रा की वीजा पर रोक लगाने की मांग की। क्योंकि यह 50 करोड से अधिक राशि प्रलोभन देकर लिया है और राशि नहीं लौटा रहे हैं। ऐसे में वह भाग नहीं जाये और ओम ट्रेडिंग पर संयुक्त मुकदमा दायर करने को निर्णय लिया गया है। इसकी सूचना सचिव सुधाकर श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष अक्षय सिंह ने दी है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse