विष्णुगढ़ : रोजगार सेवक के पिता पर जानलेवा हमला

 

टीम एबीएन, विष्णुगढ़ (हजारीबाग)। बिष्णुगढ़ थाना क्षेत्र के कुसुंभा  पंचायत अंतर्गत अलखरी  समीप मांझी बस्ती निवासी रोजगार सेवक संझलू हंसदा के पिता तालो मांझी (70) पर अज्ञात हमलावरों ने कातिलाना हमला कर फरार हो गया। घटना मंगलवार रात तकरीबन 6:30 बजे की बतायी गयी। अलखरी निवासी संझलु हांसदा प्रखंड के भेलवारा पंचायत के रोजगार सेवक के रूप में कार्यरत हैं। संझलु ने बताया कि घर से तकरीबन 300 मीटर की दूरी पर प्रज्ञा केंद्र और चाय पकोड़े की छोटी सी दुकान है। जहां पिता और भतीजा था। पिता बाहर में आग सेंक रहे थे। भतीजा अंदर दुकान में था।

इसी क्रम में अज्ञात व्यक्ति ने अंधेरे का फायदा उठा पिता पर कातिलाना हमला कर फरार हो गये। भतीजा  कुछ देर बाद बाहर निकला तो देखा कि दादा खून से लथपथ जमीन पर गिरे हुए हैं। भतीजे ने दौड़कर घर में सूचना दी। अगल-बगल के लोग भी पहुंचे। घटना के वक्त में बिष्णुगढ़ में ही था। तत्काल विष्णुगढ़ थाने को सूचना दी। बिष्णुगढ़ पुलिस मौके पर आकर मामले की तहकीकात की। इसी दरम्यान घायल तालो मांझी को बिष्णुगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां डॉक्टर ने हजारीबाग रेफर कर दिया। खबर लिखे जाने तक बिष्णुगढ़ थाना में मामले पर प्राथमिकी दर्ज नहीं करवायी गयी थी। 

टेलीफोन पर रोजगार सेवक ने बताया कि कुछ दिन पूर्व डायन बिसाही के कारण पास में दो लोग आपस में झगड़ गये थे। झगड़े में मेरे पिता ने बीच-बचाव किया था। उसी के एक पक्ष तनातनी हो गया था। मेरे पिता पर मुकदमा भी किया गया है। फिलहाल घायल व्यक्ति का इलाज आरोग्यम् हजारीबाग में चल रहा है। घायल व्यक्ति का जबड़ा और गर्दन में किसी हथियार से प्रहार करने का निशान है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse