टीम एबीएन, हजारीबाग। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अवधेश कुमार सिंह के नेतृत्व में झारखंड सरकार के खाद्य आपूर्ति मंत्री आदरणीय रामेश्वर उरांव के हजारीबाग आगमन पर परिसदन में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने पुष्पगुच्छ भेंट कर तथा फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया।
स्वागत करने वालों में 20 सूत्री कार्यक्रम के जिला उपाध्यक्ष जवाहरलाल सिन्हा, प्रदेश प्रतिनिधि भीम कुमार, शशि मोहन सिंह उपाध्यक्ष सह प्रवक्ता निसार खान, गोविंद राम, बिनोद कुमार यादव, उपेन्द्र कुशवाहा, राजीव कुमार मेहता, मनिषा टोप्पो, विजय कुमार सिंह, अनिल कुमार उपाध्याय, सदरूल होदा, सुनैना दुबे, सैयद अशरफ अली, मुस्ताक अहमद, अजय राणा के अतिरिक्त कई कांग्रेसी उपस्थित थे। उक्त जानकारी उपाध्यक्ष सह प्रवक्ता निसार खान ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse