टीम एबीएन, कोडरमा। तिलैया थाना क्षेत्र के मडुआटांड़ के समीप मंगलवार की शाम दो बाइक की टक्कर में एक युवक की मौत हो गयी। जबकि दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गये। मृतक युवक की पहचान वैशाली प्रेस गली झुमरीतिलैया के विशाल कुमार (34) पिता जगन्नाथ यादव के रूप में हुई। जबकि घायलों में भादोडीह झुमरीतिलैया के करण यादव (28) पिता सुनील यादव और अंबेडकर नगर निवासी बंटी कुमार (18) पिता अनिल सिंह शामिल है।
जानकारी के मुताबिक विशाल अपनी बाइक (जेएच 12 के 2824) से झुमरीतिलैया से गौशाला रोड जा रहा था। घटनास्थल पहुंचते ही विपरीत दिशा से तेजी से चली आ रही बाइक (जेएच 12पी 6628) ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे विशाल व दूसरे बाइक सवार करण और बंटी गंभीर रूप से घायल हो गये। स्थानीय लोगों ने तीनों को सदर अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने विशाल को मृत घोषित कर दिया। जबकि अन्य दो घायलों को बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse