टीम एबीएन, चरही (हजारीबाग)। चुरचू प्रखंड के बहेरा पंचायत के उत्क्रमित मध्य विधालय फुसरी में मंगलवार को झारखंड सरकार के ने 24 छात्र-छात्राओं के बीच पोशाक वितरण किया। बहेरा पंचायत के उप मुखिया शिवचंद मुर्मू के हाथों छात्र-छात्राओं को शर्ट, पैंट, स्वेटर, जूता और मौजा का वितरण किया गया। इस वितरण से छात्र-छात्राएं काफी खुश हैं। उप मुखिया ने कहा कि बच्चे-बच्चियां नियमित रूप से विद्यालय पोशाक पहनकर प्रतिदिन स्कूल आयें।
मौके पर प्रधानाध्यपक मनोज हंसदा, शिक्षिका रोसा मराण्डी, शिक्षक हसीव अहमद, जेठुवा मांझी, जोहन हेम्बरोम, विद्यालय अध्यक्ष मुकुल रविदास, पंसस प्रतिनिधि लालो मुर्मू, अभिभावक जगदीश मांझी, मांझी, जीतन सोरेन, नसीम अंसारी, हमीद अंसारी, समाजसेवी शंकर सिंह भोग्ता आदि उपस्थित थे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse