टीम एबीएन, बिष्णुगढ़ (हजारीबाग)। झामुमो के वरिष्ठ नेता राजू श्रीवास्तव ने हजारीबाग उपायुक्त महोदय को पत्र लिखकर प्रखंड सह अंचल कार्यालय में बना कार्यालय परिसर में विवाह भवन को मरम्मत करवाने की मांग की है। बिष्णुगढ़ प्रखंड उपयुक्त चेडरा पंचायत में ब्लाक परिसर के समीप विवाह भवन का निर्माण हुआ था। इससे पहले सीआरपीएफ बाईस बटालियन का कैंप था, बीते दो वर्षों से कैंप का स्थानांतरण होने के बाद से परिसर खाली पड़ा है। जो मामूली जीर्णोद्धार से यह बेहतर बनाया जा सकता है।
इस विवाह भवन का समुदायिक कार्यों में बेहतर उपयोग हो सकता है। इसमें आसपास के ग्रामीणों को शादी विवाह आदि कार्यों में सामुदायिक बैठक आदि संपन्न किये जा सकते हैं। जिसमें आमजनों को लाभ होगा। अभी तक भवन रखरखाव के कारण जर्जर हो गया है अत: उपायुक्त महोदय से विनती है कि प्राथमिकता के आधार पर तथा शीघ्र विवाह भवन को मरम्मत करवाने की कृपा की जाये।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse