दारू : बीस सूत्री क्रियान्वयन समिति की पहली बैठक संपन्न

 

टीम एबीएन, दारू (हजारीबाग)। दारू प्रखंड मुख्यालय के सभागार में बीस सूत्री क्रियान्वयन समिति की पहली बैठक का आयोजन अंचलकर्मी और प्रखंड पदाधिकारियों के साथ की गयी। बैठक की अध्यक्षता बीस सूत्री अध्यक्ष शशि मोहन सिंह तथा संचालन प्रखंड विकास पदाधिकारी सुशील कुमार राय ने किया। बैठक में उपस्थित विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों से एक एक कर उनसे संबंधित कार्यों का जायजा लिया गया।  
 

खाद्य आपूर्ति पदाधिकारी से डीलर की मनमानी और कम अनाज देने की बात कही गयी। शशि मोहन ने एमओ को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि पूरे प्रखंड में डीलरों की मनमानी चल रही है। हमेशा ग्रामीणों के द्वारा शिकायत आ रही है कि डीलरों के द्वारा कम राशन दिया जाता है।  जबकि डीलरों को एफ सी आई के द्वारा नाप कर अनाज उपलब्ध कराया जाता है तो फिर गरीबो कार्डधारकों को राशन कम क्यों दिया जाता है। आप इसकी जांच करें और उन डीलरों के ऊपर विभागीय कार्यवाही की जाये। जिन लोगों ने नये राशन कार्ड के लिए या राशन कार्ड में नाम जोड़ने के लिए आनलाइन आवेदन किये हैं उनका नया राशन कार्ड बनाया जाये तथा राशनकार्ड में नाम जोड़ने के कार्य में तेजी लायी जाये।  
 

पशु चिकित्सक प्रभारी विमला कुमारी से पशुओं में हो रही लंपी वायरस बीमारी की वैक्सीनेशन की जानकारी ली। जिसमें डॉक्टर विमला कुमारी ने बताया कि अभी प्रखंड के कुछ स्थानों पर वैक्सीनेशन का कार्य किया जा रहा है जल्द सभी लंपी वायरस जानवरों के वैक्सीनेशन का कार्य किया जायेगा। शिक्षा विभाग से आये बीआरसी सीबीओ प्रभारी डोमन मोची से छात्रों की दी जानेवाली छात्रवृति की जानकारी ली गयी। जिसमें उन्होंने बताया कि अभी प्रखंड में कुल 55 छात्रों की छात्रवृत्ति फार्म जमा लिए गए है इसपर उन्हें फटकार लगाते हुए कहा गया है कि पूरे प्रखंड में मात्र 55 छात्र ही गरीब है क्या और आवेदन अभी तक क्यों नही लिया गया है।  
 

प्रखंड में हुए खेल खेलो अभियान के तहत प्रखंड में स्कूली बच्चों का जो खेल का आयोजन किया गया और खेल के दौरान दो स्कूल के छात्रों के बीच मारपीट हुई इसके दोषी कौन है। जितने शिक्षकों की नियुक्ति वहा आयोजन  के समय किया गया था वो उपस्थित थे या नहीं उसकी जांच की जाय। शिक्षकों की लापरवाही की वजह से ये घटना हुई है। घटना से सम्बंधित शिक्षिकों पर विभागीय कार्यवाही की जाये।  
 

आंगनबाड़ी महिला पर्यवेक्षिका मनीषा रानी ने सावित्री फूलो योजना, मातृत्व वंदना योजना और कन्यादान योजना की जानकारी दी। 15वें वित्त से विभिन्न पंचायतों में हो रहे विकास के कार्यो की जानकारियां ली गयी। शशि मोहन सिंह ने कहा कि ये बीस सूत्री की पहली बैठक पदाधिकारियों के साथ हो रहा है। हर माह के पहले सप्ताह में इसकी बैठक की जाएगी तथा उन बैठकों में सभी विभाग के पदाधिकारी अपने विभाग से संबंधित कार्यो की सूची लेकर उपस्थित होंगे।


इस बैठक में मुख्य रूप से अंचलाधिकारी नीतू कुमारी, पीएचडी जेई अरुण कुमार, बीपीओ स्वाति वर्मा, ललिता कुमारी, कृषि पदाधिकारी गंगा सागर, रविंद्र कुमार, आशीष कुमार चौरसिया, मनरेगा जे ई संजय कुमार, महिला पर्यवेक्षिका बेबी कुमारी, बसंत सिंह, बीस सूत्री सदस्य सुनील कुमार, कलावती देवी, एनुल हक, रामचंद्र प्रसाद सहित कई लोग उपस्थित थे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse