टीम एबीएन, बरही (हजारीबाग)। एनएच-31 सड़क चौड़ीकरण के लिए बरही पटना रोड के मकान व दुकान को तोड़ा जा रहा है। जिसको लेकर रैयतों द्वारा लगातार प्रदर्शन किया जा रहा है, रैयतों के अनुसार उनके दुकान मकान के लिए उचित मुआवजा नहीं दिया गया है, उनके व्यापार से जुड़ी भूमि को कृषि भूमि बताकर कम मुआवजा दिया गया है। जिसको लेकर रैयतों द्वारा लगातार इसका विरोध किया जा रहा है।
इसे लेकर श्रीनगर में विस्थापितों के लिए जारी झारखंड राज्य के निवेदन समिति की एक बैठक में पटना रोड के रैयतों ने अपनी मांग को लेकर निवेदन समिति के सभापति को एक लिखित ज्ञापन सौंपा है एवं मांग किया कि वह पुन: सर्वे करवाकर एवं उन्हें उनके दुकान मकान के लिए उचित मुआवजा दिलाए ताकि वें लोग किसी अन्य जगह पर अपना व्यापार पुन: स्थापित कर अपना एवं अपने परिजनों का जीविकोपार्जन कर सके। कार्यक्रम के दौरान विधायक उमाशंकर अकेला ने उपायुक्त हजारीबाग से कहा कि मामले को संज्ञान में लेकर तत्काल एनएचएआई के पदाधिकारियों से वार्ता कर उन्हें न्याय दिलाने में सहयोग प्रदान करें।
मौके पर ईश्वर कुमार गुप्ता, खूबलाल साव, प्रेमलाल साव, वासुदेव साह, रविन्द्र गुप्ता, अर्जुन साव, हर्षित साहू, मनोज साहू, सतीश शाह, खुशबू देवी, मनोज केशरी, बिनोद केशरी, उमेश कुमार, अनीता देवी, सेवाली मसोमत, कृष्णा कुमार गुप्ता, रुकमा देवी, सुदामा देवी, पुनिया देवी, मुनिया देवी, टुकन साव सहित सैकड़ो रैयत उपस्थित रहे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse