हजारीबाग : ओएसिस स्कूल में हुआ पासपोर्ट टू अर्निंग कार्यक्रम

 

टीम एबीएन, हजारीबाग। आज हजारीबाग शहर के कल्लू चौक मंडई रोड स्थित ओएसिस स्कूल में आयोजित पासपोर्ट टू अर्निंग कार्यक्रम की शुरुआत प्राचार्य एहसानुल हक ने की। इस कार्यक्रम में यूनिसेफ के लर्निंग लिंग्स फाउंडेशन से रोबिन कुमार मन्ना ने कक्षा नवमी से बारहवीं  के विद्यार्थियों को कौशल आधारित शिक्षा के बारे में विस्तृत जानकारी दी।  
 

उन्होंने बताया कि यूनिसेफ ने 2018 ई0 में 15 वर्ष से 24 वर्ष के युवाओं को वैश्विक स्तर पर 21वीं सदी के अनुरूप डिजिटली साउंड और स्किल्ड बनाने के उद्देश्य से पासपोर्ट टू अर्निंग प्रोग्राम को डिजाइन किया जो इ-लर्निंग के माध्यम से सभी युवाओं को उपलब्ध कराया जा रहा है।  इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों को (पी टू ई) यूनिसेफ द्वारा युवा लोगों (15-24 वर्ष) को रोजगार  से संबंधित कौशल प्रदान करने और उन्हें भविष्य में नौकरी के अवसरों के लिए तैयार करने के लिए एक प्रमुख कौशल पहल है। पी टू ई को राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 (एनइपी) में मैप किया गया है और इसे पहले ही सीबीएसई और युवा मामले और खेल मंत्रालय द्वारा अपनाया जा चुका है। पी टू ई एक आनलाइन प्लेटफार्म है जिसमें क्यूरेटेड पाठ्यक्रम की एक साक्षरता, वित्तीय साक्षरता, रोजगार और नेतृत्व आदि शामिल है। 
 

छात्र इन कार्यक्रमों को घर या स्कूल में (कंप्यूटर लैब में) ले सकते हैं। वर्तमान में पी टू ई द्वारा पूरे देश में फ्लाइंग मोड में 500 विद्यालयों में  रजिस्ट्रेशन का कार्यक्रम चलाया जा रहा है जिसके तहत  ओएसिस विद्यालय में आज इसका आयोजन हुआ े कार्यक्रम में तकनिकी सञ्चालन विद्यालय के एसएनटीसी मुजम्मिल हुसैन ने किया। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य एहसानुल हक ने कहा कि आज के इस आयोजन से विद्यार्थियों को काफी फायदा हुआ है। उन्होंने छात्रों से कहा कि वे आॅनलाइन प्रशिक्षण के लिए पी टू ई प्रोग्राम में रजिस्ट्रेशन अवशय कराये।  उन्होंने कहा कि युवा वर्ग कौशल आधारित शिक्षा से ही भविष्य में चुनौतियों का सामना सफलतापूर्वक कर सकेंगे। 

प्राचार्य ने ट्रेनर रोबिन कुमार मुन्ना को धन्यवाद देते हुए कहा कि विद्यार्थियों के लिए  उनका मार्गदर्शन काफी सराहनीय रहा। कार्यक्रम में विद्यालय के चेयरमैन शब्बीर अहमद ने प्राचार्य एहसानुल हक की सराहना करते हुए कहा कि उन्हें भरोसा है कि वे अपने टीम के साथ विद्यालय को कामयाबी के  शिखर पर अवश्य पहुंचायेंगे। उन्होंने कहा कि प्राचार्य के सकारात्मक प्रयास एवं ऐसे आयोजनों से विद्यालय के विद्यार्थियों में डिजिटल एजुकेशन के प्रति नई क्रिएटिविटी आयेगयी। वे नि:संदेह कौशल शिक्षा के क्षेत्र में नए मुकाम पा सकेंगे। उन्होंने विद्यार्थियों के उज्जवल  भविष्य की शुभकामनायें दी। आज के इस कार्यक्रम से विद्यार्थियों को काफी फायदा मिला है। विद्यालय के कोषाध्यक्ष तनवीर अहमद ने कार्यक्रम में भाग ले रहे विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे पूरे लगन के साथ  कौशल आधारित शिक्षा में रूचि लें और वेल स्किल्ड बनें। कार्यक्रम में धन्यवाद ज्ञापन विद्यालय के उपप्राचार्य इम्तियाज आलम ने किया।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse