कोडरमा : ग्रिजली विद्यालय में झारखंड राज्य ओपन यूनिवर्सिटी के अध्ययन केंद्र की शुरुआत और कार्यशाला

 

टीम एबीएन, कोडरमा। ग्रिजली विद्यालय में झारखण्ड राज्य ओपन यूनिवर्सिटी से मान्यता प्राप्त होने के बाद विद्यालय में अध्ययन केंद्र तथा कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसकी शुरुआत डॉ त्रिवेणी नाथ साहू, कुलपति, झारखंड राज्य ओपन यूनिवर्सिटी ने की। कुलपति ने विद्यालय के शैक्षणिक भवन का उदघाटन शिलालेख का अनावरण, फीता काटकर तथा विधिवत पूजा-अर्चना कर की। विद्यालय के सभागार में आयोजित उद्घाटन समारोह की शुरुआत उपस्तिथ अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।  
 

कार्यक्रम में स्वागत संबोधन में विद्यालय के सीईओ प्रकाश गुप्ता ने कुलपति डॉ त्रिवेणी नाथ साहू का आभार व्यक्त करते हुए कहा की विद्यालय में अध्ययन केंद्र की मान्यता मिलने से संस्थान के द्वारा स्वीकृत कोर्स के अध्ययन की सुविधा वंचित लोगों तक भी पहुंच सकेगी। वहीं अपने संबोधन में कुलपति डॉ त्रिवेणी नाथ साहू ने बताया कि वर्ष 2021 में झारखण्ड विधानसभा द्वारा एक्ट को पास करके इस विश्वविद्यालय की स्थापना करने का मुख्य उद्देश्य कामकाजी महिला, पुरुष, गृहणी तथा वैसे लोग जो किसी प्रकार से अपनी पढाई पूरी नहीं कर सके वो इस विश्वविद्यालय से दूरस्थ माध्यम से अपनी पढ़ाई पूरी कर सकते हैं।   
 

उन्होंने कहा कि आने वाले समय में विश्वविद्यालय के द्वारा और भी अध्ययन केंद्र खोले जायेंगे जिससे की ज्यादा से ज्यादा लोगों तक इसका फायदा पहुंचे। कार्यक्रम में ग्रिजली विद्यालय के छात्रों द्वारा प्रस्तुत स्वागत गान तथा झारखण्ड के लोक नृत्य की तारीफ करते हुए कुलपति ने कहा की विद्यालय में मौजूद पढाई के लिए अनुकूल वातावरण निश्चित ही आने वाले समय में एक नया इतिहास लिखेगा। वहीं कार्यक्रम के बाद अलग अलग अध्ययन केंद्रों से आये हुए को-आॅर्डिनेटर्स के कार्यशाला में कुलपति ने अध्ययन केंद्र को चलाने के लिए जरुरी दिशा निर्देश दिया।  इस अवसर पर ग्रिजली विद्यालय के निदेशक मनीष कपसिमे तथा अविनाश सेठ के द्वारा कुलपति डॉ त्रिवेणी नाथ साहू को प्रतिक चिह्न भेट किया गया। 
 

मौके पर विद्यालय के निदेशक, मनीष कपसिमे, अविनाश सेठ, उप निदेशक डॉक्टर संजीता कुमारी, सीईओ प्रकाश गुप्ता, ग्रिजली कॉलेज आफ एजुकेशन के प्राचार्य प्रो डॉ बी सी स्वैन, ग्रिजली पब्लिक स्कूल की प्राचार्या नीरजा, प्रशाशक अशरफ खान, संयोजक विजय कुमार सिंह, जीतेन्द्र कुमार चौधरी, बी डी नस्कर, सकिंदर कुमार, तुषार रॉय चौधरी, सीसीए संयोजक राजीव रंजन सिंह, शिक्षक कुमार राजीव, थर्ड आॅफिसर अभिजीत आनंद, दीपक पांडेय, विश्वदीप चक्रबोर्ती, मोमिता दास गुप्ता, वंदना चक्रबोर्ती, शिबू कुमार, विभिन्न अध्ययन केंद्रों के को-आॅर्डिनेटर्स उपस्तिथ थे। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक पंकज उपाध्याय ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन शिक्षक संजय कुमार सिन्हा के द्वारा किया गया।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse