खेल निदेशक ने रिम्स पहुंच जाना घायल खिलाड़ियों का हाल

 

  • सीएम हेमंत के आदेश पर रिम्स पहुंचीं निदेशक सरोजिनी लकड़ा

टीम एबीएन, रांची। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से आदेश प्राप्त होते ही, खेलकूद युवा कार्य निदेशालय की निदेशक सरोजिनी लकड़ा रिम्स पहुंची, वहां पहुंचकर घायल खिलाड़ियों का हालचाल पूछा।
सभी घायल खिलाड़ी अलग-अलग वार्ड में भर्ती किए गए हैं, बिटवीन डुंगडुग सर्जरी मेडिसिन में भर्ती है, गोविंदा मांझी को सीबी सहाय के न्यूरो वार्ड में भर्ती किया गया है, जबकि तीसरे घायल खिलाड़ी इनोसेंट मिंज अभी सीओटी में इलाजरत हैं। सभी घायल खिलाड़ी रंगारी हाई स्कूल सिमडेगा के फुटबॉल के खिलाड़ी हैं। ये सब शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित खेलों झारखंड प्रतियोगिता में भाग लेने गए थे। 

घायल खिलाड़ियों से मिलने खेल निदेशक सरोजिनी लकड़ा, पूर्व हॉकी ओलंपियन मनोहर टोपनो, खेल सलाहकार झारखंड खेल प्राधिकरण देवेंद्र कुमार सिंह एवं हॉकी झारखंड के महासचिव विजय शंकर सिंह रिम्स पहुंचे।
वहीं जिला खेल पदाधिकारी रांची एवं हॉकी झारखंड के महासचिव विजय शंकर सिंह को निदेशक द्वारा दिशा निर्देश भी दिये गये और समय-समय पर घायल खिलाड़ियों के परिवार से संपर्क बनाए रखने को भी कहा गया। मुख्यमंत्री, खेल विभाग एवं रिम्स से समन्वय स्थापित कर घायल खिलाड़ियों को हर संभव मदद देने के लिए रिम्स प्रशासन उचित इलाज की व्यवस्था कर रहे हैं।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse