रांची : 102 केंद्रों पर मैट्रिक और 57 केंद्रों पर होगी इंटरमीडिएट की परीक्षा

 

समिति ने परीक्षा केंद्रों को किया अनुमोदित 
 

टीम एबीएन, रांची। रांची के उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में सोमवार को जिला स्तरीय परीक्षा केन्द्र चयन समिति की बैठक आयोजित की गयी। बैठक में जिला स्तरीय परीक्षा केन्द्र चयन समिति की ओर से सर्वसम्मति से वार्षिक माध्यमिक परीक्षा-2023 के लिए 39995 परीक्षार्थियों के लिए 102 प्रस्तावित परीक्षा केन्द्र को अनुमोदित किया गया। इसके तहत 319 उच्च विद्यालय सम्बद्ध है। 
समिति की ओर से इंटरमीडिएट माध्यमिक परीक्षा-2023 के लिए 43354 परीक्षार्थियों के लिए 57 प्रस्तावित परीक्षा केन्द्र के तहत 110 प्लस टू विद्यालय एवं इंटर महाविद्यालय सम्बद्ध है। इसे सर्वसम्मति से समिति की ओर से अनुमोदित किया गया। वार्षिक माध्यमिक परीक्षा-2023 की उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए जिला मुख्यालय में ही सात मूल्यांकन केन्द्रों का निर्धारण किया गया है, जिसे आशिक संशोधन के प्रस्ताव के साथ समिति की ओर से अनुमोदित किया गया। जबकि वार्षिक इंटरमीडिएट परीक्षा- 2023 की उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए जिला मुख्यालय में ही सात मूल्यांकन केन्द्रों का निर्धारण किया गया है, इसे आंशिक संशोधन के प्रस्ताव के साथ समिति ने अनुमोदित किया। 
मध्य विद्यालयों और स्थापना अनुमति, प्रस्वीकृति माध्यमिक एवं इंटर महाविद्यालयों के परीक्षा केन्द्र निर्धारण की स्थिति में सरकारी उच्च विद्यालयों के प्रधानाध्यापक, वरीय शिक्षक को परीक्षा केन्द्राधीक्षक बनाये जाने के प्रस्ताव को भी समिति ने अनुमोदित किया। समाहरणालय स्थित उपायुक्त सभागर में आयोजित बैठक में विभिन्न शिक्षक संगठनों के सदस्य और सांसद-विधायक के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse