टीम एबीएन, चरही (हजारीबाग)। इस वर्ष जिले के चरही से नीट 2022 में एमबीबीएस सीट के लिए एक छात्रा और एक छात्र ने सफलता अर्जित की हैं। छात्रा राचिका कुमारी चरही मेन रोड निवासी व्यवसायी राज कुमार माता वार्ड सदस्या रानी चंपा गुप्ता की पुत्री तथा रामवरण साव की पोती हैं। इनकी पढ़ाई-लिखाई तापीन डीएवी स्कूल से बारहवीं तक पूरी हुई। आरंभ से ही कुशाग्र बुद्धि की रही राचिका का लक्ष्य एमबीबीएस का था। प्रथम प्रयास में नही होने पर इन्होंने एग्रीकल्चर से डिग्री हासिल करने के बाद इस वर्ष सफल होकर ही रही।
राचिका का आॅल इंडिया रैंक 17640 कैटेगरी रैंक 7342 पर्सेंटाइल्स 98.98 था। कूल प्राप्तांक 607 था। इनका दाखिला शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज में हुआ।सौम्य कुमार पिता रंजीत कुमार सिन्हा,माता सपना सिन्हा चरही निवासी हैं।दसवीं बोर्ड सीबीएसई से डीएवी स्कूल तापीन से वर्ष 2020 में 94.40 प्रतिशत के साथ रहा। बारहवीं की परीक्षा जैक बोर्ड से परियोजना प्लस टू उच्च विद्यालय चरही से इसी वर्ष 96 प्रतिशत अंक से पास किया।
प्रथम प्रयास में नीट क्वालीफाई कर एमबीबीएस के लिए मेदिनी राय मेडिकल कॉलेज,पलामू में अंतरिम रूप से जगह मिल गई है। दोनो छात्र- छात्राओं की सफलता से गुरुजन, परिजन और सगे-संबंधियों ने शुभकामना व्यक्त किए हैं। इनके प्रयास से क्षेत्र के अन्य विद्यार्थियों में शैक्षनिक माहौल तैयार हो रहा है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse