कुशवाहा महासभा संगठन की मजबूती को लेकर हुई है बैठक : बबलू कुशवाहा

 

टीम एबीएन, हजारीबाग। अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा ने सदर प्रखंड के मंडई कुशवाहा भवन में बैठक की, जिसके मुख्य अतिथि अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा के जिलाध्यक्ष बबलू कुशवाहा थे। इस बैठक में अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा के संगठन की मजबूती के लिए चर्चा की गई।  
साथ ही इस बैठक में अशोक सिनी को पंचायत अध्यक्ष बनाया गया और पंचायत का पूरी कमेटी का विस्तार किया गया, जो इस प्रकार है : पंचायत उपाध्यक्ष बासदेव महतो, स्वयं प्रकाश, कर्मवीर कुमार, पंचायत सचिव विनोद महतो, कोषाध्यक्ष निरंजन कुशवाहा, उप सचिव प्रयाग महतो, महावीर महतो, विशेश्वर प्रसाद, संगठन सचिव शंकर कुमार, जयप्रकाश नारायण, रोहित कुमार, प्रवक्ता राजकुमार महतो, मीडिया प्रभारी धीरज कुमार, कानूनी सलाहकार लिलो महतो, कार्यालय प्रभारी महेंद्र प्रसाद, पंचायत कार्यकारिणी में धनेश्वर महतो, दिलचंद महतो, बालो महतो सहित 16 लोग शामिल हैं। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता लीलो महतो और मंच संचालन महासभा के युवा जिला उपाध्यक्ष सुरेश महतो ने किया। जिलाध्यक्ष बबलू कुशवाहा ने बताया कि मंडई खुर्द में समाज को मजबूत करने की जरूरत है। आने वाले दिनों में मंडई में भव्य बैठक किया जायेगा। कार्यक्रम में प्रखंड उपाध्यक्ष रोहित महतो, अरुण कुमार, टिंकू कुमार, छोटे लाल कुशवाहा, प्रदीप कुमार, लखन, मुखिया पति राजेंद्र कुमार महतो, प्रेम महतो सहित लगभग 250 लोग उपस्थित थे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse