टीम एबीएन, रांची। विकास विद्यालय रांची में चौथा श्री मोहनलाल जी नोपानी मेमोरियल अंडर-17 क्रिकेट टूर्नामेंट का आज से आगाज हो गया जिसका शुभारंभ आज विकास विद्यालय के खेल मैदान में एक कार्यक्रम कर मुख्य अतिथि श्री सुनील कुमार, भारतीय प्रशासनिक सेवा, निदेशक मिशन, मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी झारखंड कौशल विकास परिषद तथा श्री आदिल हुसैन, खेल पदाधिकारी सी सी एल रांची द्वारा उद्घाटन कर किया गया।
मौके पर विशिष्ट अतिथि के रूप में रांची क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष राजकुमार शर्मा तथा मोहम्मद वसीम का भी आगमन हुआ। इस टूर्नामेंट में कुल 20 टीमें हिस्सा ले रही हैं। आज के इस उद्घाटन कार्यक्रम में श्री पवन कुमार अग्रवाल, सदस्य स्थानीय अधिशासी निकाय विकास विद्यालय, श्री समरजीत जना, प्राचार्य जवाहर विद्या मंदिर श्यामली, श्री नीरज सिन्हा, प्राचार्य फिराया लाल पब्लिक स्कूल रांची, श्री अमित सिंह प्राचार्य सफायर इंटरनेशनल स्कूल रांची की गरिमामयी उपस्थिति भी रही। कार्यक्रम की शुरुआत प्राचार्य विकास विद्यालय द्वारा सभी गणमान्य अतिथियों को पुष्पगुच्छ देकर किया गया। इसके उपरांत विकास विद्यालय के छात्रों ने एक सुंदर स्वागत गान प्रस्तुत कर आगंतुकों का मन मोह लिया।
प्राचार्य श्री पी एस कालरा ने स्वागत संबोधन करते हुए कहा कि विद्यालयों में इस प्रकार के आयोजन से जहां एक और खेल भावना का विकास होता है वहीं बच्चों में आपसी सद्भावना का भी चहुंमुखी विकास होता है। प्राचार्य के संबोधन के बाद मुख्य अतिथि श्री अमित कुमार के द्वारा विद्यालय का झंडोत्तोलन किया गया जिसके बाद विकास विद्यालय में स्थित एनसीसी के तीनों विंगो (आर्मी, एयरफोर्स तथा नेवी) के छात्रों द्वारा मार्च पास्ट कर विद्यालय ध्वज एवं अतिथियों को गार्ड आॅफ आॅनर दिया गया।
मौके पर मुख्य अतिथि ने गुब्बारों को हवा में स्वतंत्र कर सभा को संबोधित करते हुए कहा कि खिलाड़ी इन्हीं स्वतंत्र गुब्बारों की तरह पूर्णत: खेल भावना का अनुशासन बनाकर खेलें, साथ ही साथ विद्यालय को इस टूर्नामेंट के आयोजन के लिए मंगलकामनाएं एवं बधाई देते हुए कहा कि आगे भी विद्यालय में इसी प्रकार के आयोजन होते रहें ताकि इन्हीं विद्यार्थियों में से कई और महेंद्र सिंह धोनी, सचिन तेंदुलकर, कपिल देव इत्यादि जैसे खिलाड़ी उभर कर सामने आयें और देश के लिए खेल पायें।
आज पहले दिन तीन मैच खेले गए, प्रथम मनन विद्या तथा गुरु नानक हायर सेकेंडरी स्कूल के बीच खेला गया जिसमें मनन विद्या 22 रनों विजय रहा। दूसरा आॅक्सब्रिज पब्लिक स्कूल तथा डीपीएस ग्रेटर रांची के बीच खेला गया जिसमें आॅक्सब्रिज पब्लिक स्कूल 108 रनों से विजय रहा तीसरा सरला बिरला पब्लिक स्कूल तथा कोरोना यूनिवर्सल स्कूल के बीच खेला गया जिसमें सरला बिरला पब्लिक स्कूल 6 विकेट से विजय रहा। कार्यक्रम का संचालन विकास विद्यालय के अकादमिक समन्वयक श्री पंकज मिश्रा ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन शिक्षक अनूप शर्मा दिया।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse