एबीएन बिजनेस डेस्क। भारतीय बेंचमार्क इंडेक्स बीएसई और एनएसई निफ्टी 50 सोमवार को नए आॅल टाइम हाई पर पहुंचे। जहां सेंसेक्स 347.9 अंक या 0.56% बढ़कर 62,686.84 पर पहुंच गया, वहीं निफ्टी इंडेक्स 90 अंक चढ़कर 18,611.05 के नए रिकॉर्ड उच्च स्तर पर पहुंच गया। बैंक निफ्टी मामूली हरे निशान में कारोबार करता दिखा। सोमवार को रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर सेंसेक्स में 3% से अधिक की बढ़त के साथ शीर्ष पर रहे। हरे निशान पर कारोबार कर रहे निफ्टी के सेक्टोरल इंडेक्स लाभ से नुकसान के बीच स्थानांतरित हुए। निफ्टी मेटल में सबसे बड़ी गिरावट (1.15%) की दिखी। इस बीच निफ्टी आॅयल एंड गैस 2.19% चढ़ा। निफ्टी स्मॉलकैप 100 1.07% और निफ्टी मिडकैप 100 0.72% चढ़े हैं। वहीं, इंडिया श्क 1.85% की वृद्धि के साथ 13.58 पर है।
1986 में 100 पॉइंट से शुरू हुआ सेंसेक्स अब 62600 के पार
सेंसेक्स की शुरुआत 1986 में हुई थी। उस समय इसका बेस ईयर 1978-79 को रखते हुए इसमें 100 बेस प्वाइंट से कारोबार शुरू किया गया था। वर्ष 1990 के जुलाई महीने में यह आंकड़ा बढ़कर 1000 पॉइंट पर पहुंचा। उसके बाद वर्ष 1991 के आर्थिक उदारीकरण के बाद एफडीआई के दरवाजे खुले और विदेशी निवेश भारत आने लगा। इसका फायदा सेंसेक्स को मिला और यह लगातार ऊंचाई छूता रहा।
सोमवार की सुबह लाल निशान पर खुला था बाजार
इससे पहले घरेलू शेयर बाजार हफ्ते के पहले कारोबारी दिन गिरावट के साथ खुले। सोमवार को शुरूआती कारोबार में सेंसेक्स में करीब 277 अंकों तक की गिरावट दिखी। वहीं, निफ्टी भी मामूली रूप से कमजोर होकर 18500 के नीचे पहुंच गया। फिलहाल सेंसेक्स 43.35 अंकों की गिरावट के साथ 62250 अंकों पर जबकि निफ्टी आठ अंकों की कमजोरी के साथ 18505 अंकों पर कारोबार कर रहा है। वैश्विक बाजार में गिरावट का असर घरेलू बाजार पर भी दिखा। सेंसेक्स 277 अंकों की गिरावट के साथ 62016 के स्तर पर, निफ्टी 82 अंकों की गिरावट के साथ 18430 के स्तर पर खुला। वहीं बैंक निफ्टी में 226 अंकों की गिरावट के साथ 42757 के स्तर पर कारोबार शुरू हुआ। हालांकि शुरूआती कारोबार में गिरावट के बाद बाजार में रिकवरी दिख रही है। डॉलर के मुकाबले रुपए में भी गिरावट आई और यह 8 पैसे की गिरावट के साथ 81.77 के स्तर पर ओपन हुआ। शुक्रवार को रुपया 81.69 के स्तर पर क्लोज हुआ था।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse