संविधान के तहत भारत से जुड़ा था कश्मीर, भाजपा ने इसे किया नष्ट : महबूबा मुफ्ती

 

एबीएन सेंट्रल डेस्क। पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने कहा कि 5 अगस्त, 2019 को जो कुछ भी भाजपा ने हमसे छीना है, पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) उसे सूद समेत वापस लाएगी। कश्मीर को भारत के साथ इसके संविधान ने जोड़ रखा था, लेकिन भाजपा ने इसे नष्ट कर दिया। यह हिंदुस्तान सिर्फ भाजपा का नहीं है। 
पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती रविवार को पीडीपी के श्रीनगर स्थित मुख्यालय के बाहर पार्क में पीडीपी की युवा इकाई के एक सम्मेलन को संबोधित कर रही थीं। पीडीपी अध्यक्ष मुफ्ती ने कहा कि कश्मीर मामले को हल करना ही होगा और जब तक इसे हल नहीं किया जाएगा, तब तक आप चाहे जितनी मर्जी फौज कश्मीर में भेजें, यहां कुछ हासिल नहीं होगा। यहां शांति नहीं होगी। उन्होंने कहा कि 5 अगस्त, 2019 के बाद आज पहली बार कश्मीर में पीडीपी की युवा इकाई का कोई सार्वजनिक तौर पर सम्मेलन हुआ है। इस सम्मेलन में पीडीपी की युवा इकाई के अध्यक्ष वहीद परा भी मौजूद थे। 
महबूबा मुफ्ती ने सम्मेलन में मौजूद पार्टी कार्यकतार्ओं व अन्य लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि मैं खुदा को हाजिर मानकर कहती हूं कि 5 अगस्त, 2019 को भाजपा ने हमसे जो छीना है, हम उसे सूद समेत वापस लाएंगे। उन्होंने कहा कि पीडीपी स्व. मुफ्ती मोहम्मद सईद के दिखाए गए रास्ते पर आगे बढ़ रही है । उन्होंने कश्मीर में अमन बहाली और कश्मीर को पूरी तरह सशक्त बनाने का जो मिशन शुरू किया था उसे पूरा किया जायेगा। 
महबूबा मुफ्ती ने कहा कि यह हिन्दुस्तान सिर्फ भाजपा का नहीं है। इस देश में करोड़ों की संख्या में मुस्लिम व अन्य लोग भी रहते हैं। जम्मू कश्मीर ने महात्मा गांधी, नेहरू, अबुल कलाम आजाद जैसे नेताओं ने हिन्दुस्तान के साथ हाथ मिलाया था, उसके साथ विलय किया था।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse