गंगा जल परियोजना से होगा पेयजल संकट दूर : नीतीश कुमार

 

टीम एबीएन, पटना/ रांची। नवादा जिले के नारदीगंज प्रखंड के मोततनाजे ग्राम में रविवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गंगाजल उद्भव परियोजना का उद्घाटन किया। जिस पर की वर्ष से कार्य चल रहे थे। मुख्यमंत्री ने एक संक्षिप्त समारोह में उद्घाटन कार्यक्रम को संपन्न कराया। 
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि पेयजल संकट दूर करने में गंगाजल उद्भव परियोजना मील का पत्थर साबित होगी। बढ़ते हुए जनसंख्या को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराना सरकार के पास चुनौतीपूर्ण कार्य थे। निश्चित तौर पर इन्हीं चुनौतियों को स्वीकार करते हुए सरकार ने इस परियोजना पर काम कर इसे पूरा किया, जो निश्चित तौर पर भविष्य में पेयजल संकट दूर करने में बड़ी भूमिका निभायेगी। 
गंगाजल आपूर्ति योजना से पेयजल की कमी से जुझ रहे आम जनों को साल भर 135 लीटर प्रति व्यक्ति प्रतिदिन की दर से शुद्ध पेयजल की आपूर्ति के साथ-साथ पर्यटकों एवं राष्ट्रीय/अन्तर्राष्ट्रीय महत्व के संस्थानों को भी पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करायी जा रही है। गंगा जल आपूर्ति योजना को वर्ष 2051 तक होने वाली जनसंख्या वृद्धि को ध्यान में रखकर क्रियान्वित किया गया है। सरकार की दूरदर्शी सोंच से आने वाली पीढ़ी को भी पेयजल की समस्या से पूर्णत: निजात मिलती रहेगी। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव, जल संसाधन मंत्री संजय कुमार झा, विधायक नीतू सिंह, नवादा के विधायक विभा देवी तथा एमएलसी अशोक यादवके अलावा नवादा के डीएम उदिता सिंह, नालंदा के डीएम सहित दोनों जिलों के कई वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse