टीम एबीएन, रांची। रांची के मोराबादी मैदान में एक्सपो उत्सव चल रहा है। जेसीआई द्वारा आयोजित इस एक्सपो में 8 हैंगर में कुल 325 स्टॉल लगाये गये हैं, जिनमें खिलौना से लेकर कार तक उपलब्ध है। एक्सपो में प्रवेश करते ही क्यूआर कोड स्कैन कर सारे स्टॉल की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। यहां खरीदारी के साथ-साथ खाने-पीने व मस्ती का भी इंतजाम है। 24 नवंबर को शुरू हुआ एक्सपो 28 नवंबर तक चलेगा।
एक्सपो की सबसे खास बात किया है कि यह पापड़, चिप्स, चटनी व आचार, किचन के सामान, गहने और बैंक लोन से लेकर स्कूटी, बाइक, बीएमडब्ल्यू, मर्सिडीज तक मिल रहे हैं। साथ ही खाने-पीने के भी कई राज्यों के प्रसिद्ध आइटम मौजूद है। यहां आपको दिल्ली के फेमस छोले भटूरे, सिक्किम के मोमो, अफगानिस्तान के ड्राई फ्रूट्स व हैंडमेड चॉकलेट सब एक छत के नीचे मिल जायेंगे।
एक्सपो उत्सव सुबह 11:30 से रात के 9 बजे तक जारी रहता है। वहीं, शनिवार की रात 12 बजे तक खरीदारी कर सकते हैं। प्रवेश के लिए टिकट का कीमत 20 रुपये हैं। 5 साल से बच्चों के लिए फ्री एंट्री है। बता दें कि एक्सपो में रविवार को पेंटिंग, फैंसी ड्रेस व डांस कंपटीशन का आयोजन किया जायेगा।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse