टीम एबीएन, रांची। झारखंड में संविधान दिवस के अवसर पर आज यहां एटीआई सभागार में भारत के संविधान के प्रति निष्ठा और कर्तव्य परायणता की सामूहिक शपथ ली गई। शपथ कार्यक्रम में संविधान की प्रस्तावना का पठन भी किया गया।
कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के वरीय पदाधिकारी एवं समाहरणालय कर्मियों की उपस्थिति में उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा के नेतृत्व में संविधान की प्रस्तावना का पठन किया गया। उपायुक्त ने उपस्थित पदाधिकारियों और कर्मचारियों को भारत के संविधान के प्रति समर्पित रहने की शपथ दिलाई। कार्यक्रम में रणेन्द्र कुमार, निदेशक टीआरआई एवं अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।
पदाधिकारी एवं कर्मियों को भारत को एक सम्पूर्ण प्रभुत्व सम्पन्न, समाजवादी, पंथनिरपेक्ष, लोकतंत्रात्मक गणराज्य बनाने के लिए तथा उसके समस्त नागरिकों को न्याय, सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक, विचार, अभिव्यक्ति, विश्वास, धर्म और उपासना की स्वतंत्रता, प्रतिष्ठा और अवसर की समता प्राप्त करने के लिए तथा उन सबमें व्यक्ति की गरिमा और राष्ट्र की एकता और अखण्डता सुनिश्चित करनेवाली बंधुता बढ़ाने के लिए, द्दढ संकल्प होकर संविधान को अंगीकृत, अधिनियमित और आत्मार्पित करने की शपथ दिलाई गई।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse