संविधान दिवस : अधिकारी ने पदाधिकारियों को दिलायी शपथ

 

टीम एबीएन, जमशेदपुर/ रांची। निदेशक, समाज कल्याण, महिला बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग, झारखंड छवि रंजन द्वारा ने सिंहभूम जिला अंतर्गत संचालित वन स्टॉप सेंटर, आंगनबाड़ी केंद्र,  ओल्ड एज होम एवं तेजस्विनी क्लब का निरीक्षण किया। 
वन स्टॉप सेंटर का निरीक्षण के दौरान निदेशक समाज कल्याण महिला बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग ने उपस्थित जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, सभी बाल विकास परियोजना पदाधिकारी एवं कर्मियों के साथ संविधान दिवस के उपलक्ष्य में सभी को शपथ दिलायी। 
1. वन स्टॉप सेंटर अंतर्गत दिए जा रहे सभी सुविधाओं, पंजीकृत केसों की संख्या एवं कर्मियों के स्थिति के बारे में जानकारी ली गयी। साथ ही जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, पूर्वी सिंहभूम एवं सभी बाल विकास परियोजना पदाधिकारी के साथ आयोजित बैठक में सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना अंतर्गत सभी लाभुकों की शत-प्रतिशत पूर्ण विवरणी निदेशालय द्वारा उपलब्ध कराई गई एक्सेल शीट में प्रविष्टि करते हुए अविलंब उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया। पोषण ट्रैकर एप में शत-प्रतिशत वास्तविक लाभुकों की प्रविष्टि करने का भी निर्देश दिया गया।
2. तेजस्विनी परियोजना अंतर्गत पूर्वी सिंहभूम जिला में संचालित प्रशिक्षण केंद्र एवं अध्ययन केंद्र का निरीक्षण किया गया एवं सेवा प्रदाताओं द्वारा ससमय विपत्र उपलब्ध नहीं कराने के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश जिला समाज कल्याण पदाधिकारी एवं जिला समन्वयक, तेजस्विनी परियोजना को दिया गया। 
3. ओल्ड एज होम- राज योगा एजुकेशन एंड रिसर्च फाउंडेशन आशीर्वाद भवन न्यू बाराद्वारी का निरीक्षण किया गया निरीक्षण के दौरान भवन की स्थिति, राशि ,रह रहे बुजुर्गों की संख्या, चिकित्सा सुविधा इत्यादि के संबंध में जानकारी ली गई।  
4. तेजस्विनी परियोजना अंतर्गत तेजस्विनी क्लब बांसबेट, भुईयाडीह का निरीक्षण किया गया। प्रशिक्षण केंद्र में उपस्थित किशोरियों से बातचीत की गई एवं उनकी पढाई एवं महत्वाकांक्षा के बारे में जाना गया। साथ ही क्लब की स्थापना, राशि के उपयोग, क्लब की बैठक, आर्थिक आय अर्जन, गतिविधि आदि पर चर्चा की गई साथ ही जिला समन्वयक को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। 
5. आंगनबाड़ी केंद्र बाबुडीह-03 का निरीक्षण किया गया । आंगनबाड़ी केंद्र की सेविका से आंगनबाड़ी से संबंधित संचिका,  वृद्धि निगरानी पंजी, कुपोषित अल्प कुपोषित बच्चों की स्थिति, गर्भवती महिलाओं एवं धात्री माताओं, पोषाहार वितरण आदि के संबंध में जानकारी ली गई साथ ही संबंधित  बाल विकास परियोजना पदाधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। 
निरीक्षण के दौरान जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, पूर्वी सिंहभूम, सभी बाल विकास परियोजना पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse