पीएम के भाई प्रह्लाद मोदी पहुंचे बाबा मंदिर देवघर

 

बाबा बैजनाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना

टीम एबीएन, देवघर/ रांची। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाई प्रह्लाद मोदी शनिवार को देवघर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने बाबा बैजनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की। प्रह्लाद मोदी आज सबसे पहले देवघर एयरपोर्ट पहुंचे। इसके बाद उन्होंने सीधे बाबा मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की। इसके बाद वह सड़क मार्ग से गिरिडीह के लिए रवाना हो गये।

मौके पर प्रह्लाद मोदी ने कहा कि एक निजी कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए या गिरिडीह जा रहे हैं। इसी क्रम में देवघर एयरपोर्ट उतरने के बाद बाबा मंदिर में पूजा अर्चना की। इस दौरान उन्होंने बाबा भोलेनाथ से कामना की है कि भाई नरेंद्र मोदी का शासन लंबा चले और देश की उन्नति हो।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाई प्रह्लाद मोदी के दर्शन और पूजन के लिए मंदिर में व्यापक व्यवस्थाएं की गई थी। मंदिर मजिस्ट्रेट और प्रधान तीर्थ पुरोहितों के द्वारा प्रह्लाद मोदी का भव्य स्वागत किया गया। फिर तीर्थ पुरोहितों ने इन्हें पूजा-अर्चना करायी। गौरतलब है कि प्रह्लाद मोदी देवघर एयरपोर्ट उतरे और निजी कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए गिरिडीह जा रहे थे इसी क्रम में देवघर बाबा मंदिर में पूजा अर्चना की।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse