संविधान दिवस पर उर्सूलाइन इंटर कॉलेज में कार्यक्रम

 

भारत दुनिया का एकमात्र देश जहां त्रिस्तरीय शासन प्रणाली की व्यवस्था : मुरलीधर  
 

टीम एबीएन, रांची। उर्सूलाइन इंटर कॉलेज रांची में संविधान दिवस के उपलक्ष्य में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस आयोजन में मोटिवेटर सह काउंसलर एनके मुरलीधर ने छात्राओं ने संबोधित किया। मौके पर श्री मुरलीधर ने उदाहरण सहित बताया कि भारत एक पंथ निरपेक्ष लोकतांत्रित देश है जिसका संविधान दुनिया में सबसे बेहतर और प्रभावी संविधानों में एक है। यह दुनिया का सबसे बड़ा संविधान है। 

कार्यक्रम में संविधान के अनुच्छेद और स्थापना से लेकर विभिन्न महत्वपूर्ण संसोधनों के बारे में जानकारी दी। इस क्रम में संविधान के अधिकारों को सुधार से जोड़कर बताया गया। मौके पर सरोजनी नायडू के प्रयासों की भी चर्चा की गयी। साथ ही सच्चिदानंद सिन्हा, डॉ राजेन्द्र प्रसाद, डॉ भीवराव अंबेडकर जवाहर लाल नेहरू के योगदान को भी याद किया गया। संविधान के संशोधनों से लेकर केन्द्र राज्य संबंध की चर्चा की गयी। केन्द्र के अधिकारी और राज्यों के बीच संतुलन पर विमर्श किया गया।

राज्यों के जल विवाद और महिलाओं के आरक्षण जैसे अधिकार देने वाले भारतीय संविधान के महत्व को रेखांकित गया। इस अवसर छात्राओं ने संविधान की प्रस्तावना का पाठ किया और अपने संविधान के प्रति आस्था व्यक्त की। प्उसुर्लाइन इंटर कॉलेज की शिक्षिका मिनाक्षी ने कार्यक्रम का संचालन किया।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse