कोडरमा : सेक्रेड हार्ट स्कूल में धूमधाम से मना संविधान दिवस

 

टीम एबीएन, कोडरमा। सेक्रेड हार्ट स्कूल में सुबह की प्रार्थना सभा में शनिवार को संविधान दिवस मनाया गया। विद्यालय के प्राचार्य नवीन कुमार ने शिक्षकों और छात्रों को संविधान की शपथ दिलाई। छात्रों शिक्षकों ने संविधान के मर्यादा की डोर में अपने जीवन को बांधकर आगे बढ़ने का संकल्प लिया। प्राचार्य नवीन कुमार ने कहा कि हमारा संविधान दुनिया का सबसे विशाल संविधान है। यह संविधान 140 करोड़ भारतीयों को एकता के सूत्र में बांधकर रखता है। उन्होंने संविधान में आस्था रखने और उसमें निहित निर्देशों के अनुसार जीवन पथ पर अग्रसर रहने की जरूरत बताई।  
मौके पर डिप्टी डायरेक्टर विनोद कुमार, एकेडमिक डायरेक्टर प्रमोद शर्मा, एकेडमिक को-आर्डिनेटर प्रवीण कुमार, किशोर कुणाल, आशुतोष गौतम, सुभय कुमार, जेपी सिंह रमेश कुंज, संजय कुमार, राकेश पांडेय, कुंदन राणा,  फैयाज कैसर, शंकर कुमार, विक्रम कुमार, रजनी बाला, अभिलाषा सिंह, पायल सिंह, कुंतल जेठवा, रूबी वर्मा, रेणु सेठ, सीमा जैन, मनोज सिंह, सतीश कुमार, विक्की कुमार, संजय तिवारी, रंजीत सिंह, अनमोल रतन, सुजीत प्रताप, राहुल कुमार, चंदन पांडेय, विशाल आनंद, सुमित साव, बैंड मास्टर प्रमोद सिंह, प्रियंका सिंह, प्रियंका गुप्ता, अलका सिंह, शालू अरोड़ा, निर्मल अरोड़ा समेत अन्य शिक्षक वह बच्चे मौजूद थे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse