कोडरमा : नेतरहाट विद्यालय में मना संविधान दिवस

 

टीम एबीएन, कोडरमा। 26 नवंबर संविधान दिवस के मौके पर राजनीति विज्ञान विभाग ने संविधान दिवस मनाया। मंच का संचालन विभगाध्यक्ष मुकेश कुमार ने किया। राजनीति विज्ञान के वरीय शिक्षक मुकेश कुमार ने प्रस्तावना की शपथ शिक्षकों, कार्यलय कर्मियों तथा छात्रों को दिलवायी। संविधान दिवस के महत्व तथा भीम राव अंबेडकर की भूमिका पर प्रकाश डाला। विद्यालय के समस्त छात्रों को प्रस्तावना की मुद्रित कॉपी मिली। इंटर कला के केशव तथा बिनीत ने पॉवर पॉइंट प्रसेंटेशन के माध्यम से संविधान के निर्माण तथा विकास पर सुंदर प्रस्तुति दी। 

नवम के छात्र आदित्य अनुराग ने संविधान के प्रमुख विशेषता पर भाषण दिया। दशम के छात्र रितेश ने अपने विचार श्लोक के माध्यम से रखी। छात्रों के कार्यक्रम के बाद प्रश्न उत्तर का दौर चला। चूंकि संविधान से बहुत सारे प्रश्न लोक सेवा आयोग की परीक्षा में आते हैं। और नेतरहाट के बच्चें अच्छी संख्या में हर वर्ष संघ लोक सेवा आयोग तथा राज्य लोक सेवा आयोग की परीक्षा पास करते हैं। पूर्व प्राचार्य तथा वरीयतम शिक्षक विंध्यांचल पांडे ने प्रस्तावना के हर एक शब्द को विस्तारपूर्वक बताया। साथ ही संविधान दिवस के महत्व को बतलाया। 

कार्यक्रम की अंतिम कड़ी में प्राचार्य डॉक्टर संतोष कुमार सिंह ने संविधान की बढ़ती प्रासंगिकता पर छात्रों को रुबरु कराया। उन्होंने बताया कि अधिकार के साथ कर्तव्य को नही भूलना चाहिए। अंत में धन्यवाद ज्ञापन राजनीति विज्ञान की शिक्षिका स्मृति सिंह ने दिया। उन्होंने विद्यालय के प्राचार्य संतोष कुमार सिंह तथा विभाग के अध्यक्ष मुकेश कुमार को विशेष रूप से धन्यवाद दिया। संविधान दिवस के मौके पर विद्यालय के समस्त शिक्षक, कार्यलय कर्मी तथा सभी छात्र उपस्थित थे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse