एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। कतर में आयोजित हो रहा फीफा वर्ल्ड कप शुरूआत से ही विवादों है। अपनी टीमों का उत्साह बढ़ाने कि लिए कतर पहुंच फैंस के लिए मुश्किलें शनिवार को और बढ़ गई। मेजबानी करने वाले शहरों में शामिल लुसेल के केताफैन आइलैंड के पास बने फैन विलेज में आग लग गई। अंग्रेजी वेबसाईड द सन के मुताबिक यह आग काफी बढ़ गई थी लेकिन बाद में दमकल विभाग ने वहां पहुंचकर उसे काबू करना शुरू कर दिया।
रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि यह आग किसी आधी-अधूरी बिल्डिंग में लगी। आधिकारिक तौर पर इसे लेकर कुछ नहीं कहा गया है। लुसेल को मेजबानी के लायक बनाने के लिए कतर ने काफी पैसा पानी की तरह बहाया है। इसका असर भी देखने को मिलता है। हालांकि इस आग ने मेजबान देश के लिए जरूर परेशानी खड़ी कर दी है।
लुसेल में टूर्नामेंट के कई मुकाबले खेले जा रहे हैं। शनिवार देर रात को वहां अर्जेंटीना और मैक्सिको के बीच मुकाबला खेला गया था। वहीं कतर के इंटीरियर मंत्रालय के मुताबिक दोपहर के समय आग शुरू हुई थी। आग जिस जगह लगी वह लुसेल स्टेडियम से 3.5 किमी दूर है। कुछ देर बाद पूरा आसमान काले धुएं से भर गया। शहर के हर कोने से यह बादल नजर आ रहे थे। इसके बाद आॅथोरिटी ने सिविल डिफेंस को वहां भेजा जिन्होंने आग पर काबू किया। इस वाक्ये में किसी के चोट लगने की खबर नहीं है।
कतर ने फीफा वर्ल्ड कप की मेजबानी के लिए सबसे ज्यादा पैसा लुसेल शहर पर ही खर्च किया है। यहां कई आधुनिक चीजें बनाई गई। लुसेल पर कम से कम 2700 अरब रुपए 72 वर्ग किमी के दायरे में स्टेडियम, चार आईलैंड, शॉपिंग मॉल, अस्पताल, जू, दो गोल्फ कोर्स और ढाई लाख लोगों के लिए घर बनाए गए हैं। 18 दिसंबर को टूनार्मेंट का फाइनल मुकाबला भी लुसेल में ही खेला जाता है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse