टीम एबीएन, रांची। सीबीएसई, सीओई,पटना के तत्वावधान में एसआर डीएवी पब्लिक स्कूल, पुंदाग में पीआरपी क्षमता संवर्धन कार्यशाला आयोजित की गई, जिसमें साठ की संख्या में प्राचार्य तथा शिक्षकों ने भाग लिया। सीबीएसई की ओर से नई शिक्षा नीति के अनुकूल शिक्षकों के क्षमता संवर्धन हेतु शृंखलाबद्ध रूप से प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इसके लिए संभावित संसाधकों को विशेष प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
कार्यशाला में संसाधक के रूप में पोद्दार इंटरनेशनल स्कूल, पुणे, महाराष्ट्र के प्राचार्य राकेश रंजन तथा सरला बिरला पब्लिक स्कूल, रांची की प्राचार्या श्रीमती परमजीत कौर ने अपना योगदान दिया। सीबीएसई सीओई, पटना के सेक्शन अधिकारी श्री रणजीत कुमार भी कार्यशाला में उपस्थित रहे।
प्राचार्य श्री संजय कुमार मिश्रा ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि सीखना एक सतत प्रक्रिया है, जिसका कोई अंत नहीं है। शिक्षकों को भी अपने क्षमता संवर्धन के लिए सतत प्रयत्नशील रहना चाहिए। एक अच्छे शिक्षक में सीखने की प्रवृत्ति सदैव बनी रहती है।
कार्यशाला का विषय तनाव प्रबंधन रखा गया था। प्राचार्य के अनुसार यह समय की मांग है, क्योंकि आज लगभग हर किसी को किसी न किसी बात को लेकर तनाव होता ही रहता है। शिक्षक इस दिशा में विद्यार्थियों को उचित मार्ग दर्शन दे सकते हैं। कार्यशाला में विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से तनाव कम करने के गुर सिखाये गये। सभी प्रतिभागियों ने इस कार्यशाला में सक्रिय रूप से भाग लेते हुए इसे अत्यंत उपयोगी बताया।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse