एबीएन सोशल डेस्क। 25 से 27 नवंबर तक जयपुर में चलने वाले अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के राष्ट्रीय अधिवेशन में आज गढ़वा निवासी याज्ञवल्क्य शुक्ला ने विद्यार्थी परिषद के राष्ट्रीय महामंत्री के रूप में अपने दायित्व को ग्रहण किया। दायित्व को ग्रहण करते हुए श्री शुक्ला ने कहा कि एक स्कूल इकाई से परिषद के साथ जुड़ने से लेकर दुनिया के सबसे बड़े छात्र संगठन का राष्ट्रीय महामंत्री तक का सफर इस बात को सिद्ध करता है कि कल भी एबीवीपी का महामंत्री एक सामान्य कार्यकर्ता था, आज भी एबीवीपी का महामंत्री एक सामान्य कार्यकर्ता बना है और आगे भी एबीवीपी का महामंत्री एक सामान्य कार्यकर्ता ही रहेगा। स्कूल इंचार्ज से लेकर राष्ट्रीय महामंत्री तक की यात्रा, यही अभाविप जैसे विराट संगठन का अंतर्निहित तत्व है।
नगर अध्यक्ष डा. सत्य प्रकाश चौधरी ने याज्ञवल्क्य शुक्ल जी को महामंत्री बनने पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह गढ़वा सहित पूरे झारखंड के कार्यकर्ताओं के लिए गर्व का विषय है कि एक छोटे जिले से निकल कर श्री शुक्ला पूरे भारत में अभाविप का प्रतिनिधित्व करेंगे। यह बात जिले के कार्यकर्ताओं को सदैव प्रेरित करता रहेगा।
पलामू विभाग के संयोजक मंजूल ने याज्ञवल्क्य शुक्ला को बधाई देते हुए कहा कि श्री शुक्ला के राष्ट्रीय महामंत्री बनने पर पूरे जिले सहित प्रदेश के कार्यकर्ताओं में हर्ष का माहौल है। सभी कार्यकर्ता उन्हें लगातार बधाई दे रहे हैं। साथ ही नामधारी महाविद्यालय गढ़वा और रांची विश्वविद्यालय के लिए भी गौरव का पल है क्योंकि श्री याज्ञवल्क्य शुक्ला नामधारी महाविद्यालय के ही छात्र एवं छात्रसंघ अध्यक्ष और रांची विश्वविद्यालय के उपाध्यक्ष भी रहे हैं। आज उनके महामंत्री बनने से राष्ट्रीय स्तर पर नामधारी महाविद्यालय का नाम पहुंच चुका है।
उन्हें बधाई देने वालों में डॉ सत्यदेव पांडेय, प्रो उमेश सहाय, विश्वविद्यालय सह संयोजक निशांत चतुर्वेदी, विकाश कुमार, शुभेंदु, सुभम, लव, श्रीकांत, शशांक, अखिल, रोबिन, किरण, दीपमाला, विवेकानंद, स्नेहित, पुरुषोत्तम, राहुल सहित कई कार्यकर्ता शामिल रहे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse