फीफा वर्ल्ड कप : सेनेगल से 1-3 से हारा कतर

 

  • दो मैच के बाद ही विश्व कप से बाहर होने की कगार पर मेजबान

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। मेजबान कतर को सेनेगल ने 3-1 से हरा दिया। इस जीत के साथ ही उसने ग्रुप-ए में अपना खाता खोला। कतर के लिए इस मैच में एक ही बात अच्छी हुई कि इसके लिए मोहम्मद मुंटारी ने पहला गोल किया। उसके लिए विश्व कप इतिहास में यह पहला गोल है। कतर ने पिछले मैच के मुकाबले इस बार अच्छा खेल दिखाया और खुद के लिए कई मौके बनाए। हालांकि, वह सेनेगल के अनुभव के सामने नहीं टिक पाया।
मेजबान कतर की यह लगातार दूसरी हार है। उसे पहले मैच में इक्वाडोर ने हराया था। कतर लगातार दो हार के बाद विश्व कप से बाहर होने के कगार पर है। अगर नीदरलैंड की टीम इक्वाडोर के खिलाफ अगले मैच में हार जाती है तो कतर की संभावनाएं बनी रहेंगी। हालांकि, इसकी उम्मीद काफी कम है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse