एबीएन सेंट्रल डेस्क। सप्ताहांत में एक बार फिर यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। सियालदह मेन लाइन शाखा में कई ट्रेनों को रद्द करने का निर्णय लिया गया है। यात्रियों को शनिवार और रविवार को कम से कम पांच जोड़ी ट्रेनें नहीं मिलेंगी।
रेलवे सूत्रों के मुताबिक पूर्व रेलवे के सियालदह ओवरब्रिज के मेंटेनेंस के लिए कई ट्रेनें बंद रहेंगी। रेलवे ने बताया कि दमदम-नैहाटी खंड में रेलवे पुल के रख-रखाव के लिए इच्छापुर स्टेशन के पास ट्रैफिक और पावर ब्लॉक होगा। उस शाखा पर कई लोकल ट्रेनें 26 नवंबर यानी शनिवार को रात 11 बजे से लेकर रविवार 27 नवंबर सुबह 10:45 बजे तक रद्द रहेंगी।
अप सियालदह-बैरकपुर लोकल, डाउन सियालदह-बैरकपुर लोकल, अप सियालदह-नैहाटी लोकल, डाउन सियालदह-नैहाटी लोकल, अप सियालदह-रानाघाट लोकल, अप 31 लोकल, डाउन सियालदह-कल्याणी बॉर्डर लोकल, डाउन सियालदह-कल्याणी बॉर्डर लोकल, अप सियालदह-कृष्णानगर लोकल, डाउन सियालदह-कृष्णानगर लोकल रद्द रहेंगी।
इसके अलावा अंडाल स्टेशन पर 25 से 29 तारीख तक नॉन इंटरलॉकिंग सिस्टम काम करेगा। इस वजह से पूर्व रेलवे की कुछ ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है। इस आशय की अधिसूचना जारी कर दी गई है। पटना-कोलकाता गरीब रथ एक्सप्रेस, रोक्सोल-हावड़ा एक्सप्रेस, हटिया-बर्दवान एक्सप्रेस, बलिया-सियालदह एक्सप्रेस, आजमगढ़-कोलकाता एक्सप्रेस, मुजफ्फरपुर-हावड़ा एक्सप्रेस और कई अन्य ट्रेनें नहीं चलेंगी।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse