दारू : बाइक चालक के धक्के से ठेलावाले की मौत

 

  • 108 एंबुलेंस के इंतजार में घायल छत्रु को आटो में लेटाये रखे लोग 
  • दारू पुलिस भी सूचना मिलने के एक घंटा बाद पहुंची

टीम एबीएन, दारू (हजारीबाग)। दारू थाना क्षेत्र अंतर्गत झुमरा चौक में हुटपा के बाइक चालक ने एक ठेला वाला को धक्का मार दिया। इससे ठेला चालक कि मौत हो गई। मृतक की पहचान मेढकुरी निवासी छत्रु राम उम्र 45 वर्ष के रूप में पहचान किया गया।  
घटना के संदर्भ में मिली जानकारी के अनुसार मृतक छत्रु साव झुमरा में प्रतिदिन अपनी रोजी रोटी के लिए ठेला रिक्शा चलाया करता था। शुक्रवार को भी वह अपने रोजी रोटी के लिए झुमरा आया हुआ था। इसी बीच हुटपा के दो मनचले अपाची बाइक से झुमरा में छत्रु साव को धक्का मार दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों ने उसे निजी वाहन से अस्पताल पहुंचाया जहां उसकी मौत हो गई। 
 

एंबुलेंस की आस... और एक घंटा आटो में रहा घायल 
 

दुर्घटना के तुरंत बाद झुमरा के स्थानीय लोगों ने 108 एंबुलेंस व दारू पुलिस को फोन किया। वहीं लोगों ने एंबुलेंस व दारू पुलिस के इंतजार में एक घंटे तक घायल को एक आॅटो में लेटाये रखा। अंतत: रामदेव खरिका निवासी सुनील प्रसाद ने निजी वाहन से सदर अस्पताल भेजा। इससे पूर्व स्थानीय लोगों ने मानवता को शर्मसार करते हुए किसी ने अस्पताल भेजने की जरूरत नही समझा। सैकड़ों लोग घायल को देख कर कई तरह की बाते तो अवश्य कर रहे थे लेकिन किसी ने मानवता नहीं दिखायी। वहीं एंबुलेंस तब पहुंची जब घायल को लोग अस्पताल भेज चुके थे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse