टीम एबीएन, हजारीबाग। शहर के एक प्रतिष्ठित गर्ल्स हाई स्कूल के 50 वर्षीय लिपिक पर आठवीं कक्षा की छात्रा के साथ छेड़छाड़ करने का आरोप लगा है। इससे संबंधित आवेदन लोहसिंगना थाने को दिया गया है।
लोहसिंघना थाना प्रभारी अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि लिपिक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। उन्होंने कहा कि छात्रा ने जो आरोप लगाया है। उसकी संवेदनशीलता को देखते हुए मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद लिपिक को दोषी पाये जाने पर कार्रवाई की जाएगी। ऐसे में शर्मसार करने वाली इस घटना को लेकर अभिभावकों में रोष है। वहीं बेटियों की पढ़ाई को लेकर सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों पर कुठाराघात है।
बता दें कि दो माह पूर्व कटकमदाग के एक मध्य विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक पर एक नाबालिग छात्रा के साथ छेड़छाड़ का आरोप लगा था। बाद में उसे विभाग ने निलंबित भी कर दिया था।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse