कोडरमा : कांग्रेस के भारत जोड़ो पद यात्रा में शामिल हुए कई दिग्गज

 

कार्यकर्ताओं में उत्साह भर गये प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर  
 

टीम एबीएन, कोडरमा। कांग्रेस के राष्ट्रव्यापी भारत जोड़ो पदयात्रा कार्यक्रम के तहत आज कोडरमा में भी मुख्य रूप से झारखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर, झारखंड प्रदेश भारत जोड़ो पदयात्रा प्रभारी पूर्व सांसद सुबोधकांत सहाय, झारखंड सरकार के लोकप्रिय स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष सह जिला प्रभारी शहजादा अनवर के गरिमामय उपस्थिति में कोडरमा स्थित महर्षि कर्दम ऋषि पार्क से जिला अध्यक्ष मनोज सहाय पिंकू के नेतृत्व में पदयात्रा आयोजित की गई।  
उक्त भारत जोड़ो पदयात्रा में अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष शकील अख्तर अंसारी, कोडरमा विधानसभा पदयात्रा प्रभारी रविशंकर यादव, जिला 20 सूत्री उपाध्यक्ष लीलावती मेहता किसान प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष सुरेंद्र यादव उपस्थित रहे, जबकि इस अभूतपूर्व भारत जोड़ो पदयात्रा की विशेषता रही कि राहुल गांधी के देश जोड़ने की विचारधारा से प्रभावित होकर कोडरमा जिला परिषद सदस्य लक्ष्मण यादव एवं बरकट्ठा विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी अशरफ अंसारी अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ जिलाध्यक्ष सहाय की अगुवाई में कांग्रेस में शामिल हुए। जिन्हें प्रदेश अध्यक्ष श्री ठाकुर सहित प्रदेश के नेताओं ने माला पहना कर कांग्रेस की सदस्यता दिलायी। जिले के विभिन्न प्रखंड से आये उत्साही कांग्रेसजन सहित आमजन भी राहुल गांधी जिंदाबाद, नफरत छोड़ो भारत जोड़ो, संविधान की रक्षा कौन करेगा, हम करेंगे हम करेंगे... सहित सम्मानित नेताओं का जयघोष करते हुए पदयात्रा में शामिल हुए। 
मुख्य मार्ग होते हुए पदयात्रा प्रस्तावित करमा मेडिकल कॉलेज प्रांगण पहुंची जहां जिला पदयात्रा संयोजक अनिल यादव अल्पसंख्यक जिलाध्यक्ष फैयाज कैसर एवं साथियों द्वारा भारत जोड़ो पदयात्रिओं का भव्य स्वागत किया गया। 2:30 बजे पदयात्रा पुन: प्रारंभ हुई जो महाराणा प्रताप चौक पर माल्यार्पण करते हुए 3 बजे झंडा चौक सभा स्थल पर पहुंची। सभा की अध्यक्षता करते हुए मुख्य वक्ता राजेश ठाकुर ने कहा कि हमारे नेता राहुल गांधी और हम सब भाईचारगी का पैगाम लेकर देशवासियों को जोड़ते चल रहे हैं जबकि भाजपा और इनके प्रधानमंत्री को राहुल जी का जूता और टी-शर्ट दिखता है। खुद दस लाख का सूट पहनते हैं झूठ पर झूठ बोलते हैं चाय बेचते-बेचते देश की सार्वजनिक कंपनियां बेच डाली। पूर्व केंद्रीय मंत्री सह पूर्व सांसद सुबोधकांत सहाय ने कि राहुल गांधी 2000 किलोमीटर पर यात्रा कर चुके हैं। जनसैलाब ही बता रहा है कि 2024 में देश ने राहुल गांधी को अपना नेता मान लिया। 
भाजपा हर जगह विपक्षी सरकार को ही तोड़ने का काम करती है चाहे पैसे से चाहे प्रलोभन से। कार्यक्रम का संचालन करते हुए हैं प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष शहजादा अनवर ने ऐलान किया कि कोडरमा लोकसभा और विधानसभा कांग्रेस का था तो भविष्य में भी कांग्रेस का रहेगा। कांग्रेस की आज सदस्यता लेकर कोडरमा जिला परिषद सदस्य लक्ष्मण यादव एवं बरकट्ठा विधानसभा पूर्व प्रत्याशी अशरफ अंसारी ने राहुल गांधी एवं प्रदेश कांग्रेस को कांग्रेस की विचारधारा में जोड़ने के लिए धन्यवाद दिया। भारत जोड़ो पर यात्रियों को असनाबाद में मुस्लिम समुदाय के लोगों सहित महाराणा प्रताप चौक पर जिला उपाध्यक्ष राम लखन पासवान अगवाई में आदिवासी समाज के लोगों ने ढोल नगाड़ों के साथ जबरदस्त स्वागत किया। 
भारत जोड़ो पदयात्रा में पूर्व जिलाध्यक्ष निर्मल कुमार ओझा, तुलसी मोदी, नारायण वर्णवाल, राजकुमार यादव, अज्जू सिंह, अनवारूल हक, राजेंद्र जयसवाल, संजय सेठ, आशीष पांडेय, संजय कुमार शर्मा, राजेश यादव, सईद नसीम, विजय शर्मा, प्रीति सहाय, अर्चना देवी, दशरथ पासवान, भागीरथ पासवान, सुषमा पांडेय, मुखिया मोनी देवी, केसरी देवी, बेबी सिन्हा, सलमा खातून, शहूद खान, अनंत मेहता, प्रमोद वर्णवाल, केदार राणा, राजू सिंह, प्रभात कुमार राम, चांद आलम, मिश्वाउद्दीन, अरमान खान, अशरफ अली, डॉ जितेंद्र, विकास सिन्हा, प्रदीप सिंह, सरोज मेहता, बबलू तिवारी, सरस बबलू, भोला दास, लक्ष्मण विश्वकर्मा, राजीव साव, उपेंद्र सिंह, उमेश साहू, आफताब हक, चौधरी पासवान, अनिल कुमार रणधीर कुमार सहित जिला के सभी प्रखंड प्रकोष्ठ मंच मोर्चा संगठन के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता पूरे जोश के साथ भारत जोड़ो पदयात्रा में शामिल हुए। धन्यवाद ज्ञापन सतगावां प्रखंड अध्यक्ष विजय प्रसाद सिंह ने किया। 

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse