रांची : ऐसे हटेगा सड़कों से जाम, पहले समझाना फिर जुर्माना...

 

टीम एबीएन, रांची। राजधानी रांची की सड़कों पर आए दिन जाम की वजह से गाड़ियां रेंगती नजर आती हैं। वजह है सड़कों पर अतिक्रमण कर दुकानों का लगाया जाना। ऐसे में शहर तो जाम से निजात दिलाने के लिए रांची पुलिस ने एक मुहीम शुरू की है। जिसके तहत पहले ऐसे लोगों को जागरूक करने का काम किया जायेगा, जिन्होंने किसी न किसी तरह से यहां अतिक्रमण कर रखा है और उसके बाद इस पूरे मामले में सख्त कारवाई होगी। जिसके लिए विशेष टीम का गठन किया गया है। इसके तहत मेन रोड पर जो भी ठेला खोमचा लगाए हुए हैं उन्हें किनारे रहने के लिए हिदायत दी जायेगी, उसके बाद भी अगर नहीं माने तो उनसे जुर्माना वसूल किया जायेगा। 

वहीं टीम को जिम्मेदारी दी जा रही है कि दुकानदारों को वह हिदायत दें कि दुकान के आगे वाहन पार्क न करायें। फिर भी अगर उनके द्वारा ऐसा नहीं किया जाता है तो दुकानदारों से भी जुर्माना वसूल किया जायेगा। वहीं यातायात को कंट्रोल करने के लिए ट्रेफिक सिगनल लाइट एवं कैमरा और स्लाइडर की मरम्मत जल्द ही कराने की व्यवस्था की जा रही है तथा आवश्यकतानुसार और स्लाइडर मुहैया कराया जायेगा ताकि यातायात को सुचारू रूप से चलाया जा सके।

ऐसे में अस्वस्थ पुलिसकर्मियों को उनके स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए कम भीड़ वाले स्थानों पर और जो तेज तरार पुलिसकर्मी हैं उन्हें भीड़भाड़ वाले स्थानों पर प्रतिनियुक्त किया जायेगा। यातायात में सुधार के लिए आम जनमानस से सहयोग की अपील की गई है तथा सुझाव मांगा गया है जिसके लिए मोबाइल नंबर 94317 06138, 89877 90782 एवं 89877 90772 नंबर जारी किया गया है, जिस पर व्हाट्सएप कॉल कर सुझाव दे सकते हैं। इन सारी बातों की जानकारी ग्रामीण एसपी रांची नौसाद आलम ने दी।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse