टीम एबीएन, रांची। रांची के आने वाले 2-3 दिनों में लोगों को कड़ाके की ठंड के लिए तैयार रहने की जरूरत है; क्योंकि तापमान में 3 से 4 डिग्री की गिरावट की संभावना है। यहां फिलहाल दिन का तापमान 26 डिग्री के आसपास रह रहा है। इस वजह से कड़ी धूप में लोगों को थोड़ी गर्मी का एहसास हो रहा है। सुबह 10 बजे के बाद कड़ाके की धूप निकलती है, इस वजह से ठंड का असर कम होता चला जाता है।
रांची मौसम विज्ञान केंद्र की वैज्ञानिक प्रीति गुणवानी ने कहा कि रांची सहित पूरे झारखंड में दिन का तापमान 26 डिग्री के आसपास रहने के आसार हैं। इसमें कोई बदलाव देखने को नहीं मिलेगा। वहीं रात के तापमान में 3 से 4 डिग्री की गिरवाट की संभावना है। रात में पारा फिलहाल 12 से 14 डिग्री है, जो घटकर या 9 से 10 डिग्री जा सकता है। यानी रात में कड़ाके की ठंड पड़ सकती है। राज्य में शीतलहर की शुरुआत हो गयी है। खासकर प्रदेश के पश्चिमी हिस्सों में शीतलहर चल रही है। इसका असर पलामू, गढ़वा, चतरा, कोडरमा, लातेहार और लोहरदगा जिले में देखने को मिल रहा है। डाल्टनगंज में न्यूनतम तापमान 8.5 डिग्री पहुंच गया है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse