टाटीझरिया : प्रखंड क्षेत्र के डीलर लौटायेंगे ई-पॉश मशीन

 

  • जरूरतमंद लोगों को नहीं मिल पा रहा है समयानुसार राशन

टीम एबीएन, टाटीझरिया (संदीप पांडेय)। टाटीझरिया प्रखंड क्षेत्र के झरपो, भराजो, खैरा, डूमर, टाटीझरिया, बेडम, धर्मपुर, डहरभंगा आठों पंचायत अंतर्गत कई गांवों में जविप्र दुकानदार  ई-पॉश मशीन और इंटरनेट की बदहाली से परेशान हैं। हाल यह है कि दिनभर लाइन में लगे रहने के बाद पांच सात लाभुकों को भी राशन नही दे पा रहे हैं। लाभुकों को दुकानों से बगेर राशन के ही मायूस होकर अपने घर वापस लौटना पड़ रहा है।
लाभुकों ने उक्त मामले को लेकर प्रखण्ड के 20 सूत्री अध्यक्ष सह झरपो पंचायत मुखिया शिबु प्रसाद सोनी से शिकायत की। मामले को संज्ञान में लेकर श्री सोनी ने लक्षित जविप्र दुकान की अनुज्ञप्ति सं.- 26/85 का औचक निरीक्षण किया और दुकानदार विजय प्रकाश मेहता से पूछताछ की।

क्या कहते हैं दुकानदार

ई-पॉश मशीन में 2जी रहने के कारण प्रखण्ड क्षेत्र के आठों पंचायत के जविप्र दुकानदारों का सरदर्द बन गई हैं। क्योंकि हम सभी दुकानदार कभी खराब नेटवर्क तो कभी सर्वर डाउन रहने के कारण लाभुकों को राशन नही दे पा रहे हैं। बहुत जल्द हम सभी  प्रखण्ड के जविप्र दुकानदार आपूर्त विभाग को मशीन वापस कर देंगे। चूंकि जिला के सबंधित खाद्य आपूर्ति विभाग को अब तक कई बार सूचनाएं दी गई है। लेकिन समस्याओं का समाधान कर पा रहे हैं। दुकानदारों को ग्राहकों द्वारा भला बुरा सुनना पड़ रहा है। दिन भर नेटवर्क और सर्वर का हमलोग इंतजार ही करते रहते हैं। उपभोक्ताओं की भीड़ दुकान के बाहर प्रातः 4 बजे से दिन भर घण्टों लगा रहता है। ग्राहकों द्वार 4जी लगाने को कहा जा रहा है। आखिर  राशन कार्डधारी लाभुकों और जविप्र के दुकानदारों का समस्याओ का समाधान कब तक होगा। श्री सोनी ने समस्याओं को सुन देखकर चकित हो गये और खाद्य आपूर्ति विभाग के लापरवाही से नाराजगी जाहिर की।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse