टीम एबीएन, ईचाक। राजकीय मध्य विद्यालय अलोंजा खुर्द में कुल 7 शिक्षक नियुक्त हैं जिसमें एक प्रधानाध्यापक दो सहायक शिक्षक के पद पर कार्यरत है एवं 4 सहायक अध्यापक के पद पर कार्यरत है इस विद्यालय में कुल 8 वर्ग संचालित है एवं बच्चों की संख्या लगभग 300 है। इस दौरान मुखिया सकेंद्र प्रसाद मेहता ने औचक निरीक्षण किया, जिसमें पाया गया कि विद्यालय प्रधानाध्यापक महेश प्रसाद मेहता अलावे तीन और शिक्षक उपस्थित थे। गांव के ही 3 सहायक अध्यापकों की एक साथ छुट्टी दे देने से वर्ग रहे बाधित और बच्चे खेल रहे थे स्कूल से बाहर।
मुखिया ने यह भी बताया कि प्रधानाध्यापक को पूछे जाने पर कहा कि दो अध्यापक विनोद पासवान एवं अनंत कुमार मेहता दसकर्मा श्रद्धा कर्म का आवेदन देकर स्कूल से थे गायब जबकि सहायक अध्यापिका किरण देवी घर के जरूरी काम से आवेदन देकर थी गायब और देखा गया कि किरण देवी के आवेदन पर प्रधानाध्यापक का स्वीकृति भी नहीं था जिसे देखकर मुखिया एवं अभिभावक है गुस्से में।
मुखिया ने इस संबंध में बीईईओ बंशी धर राम से संपर्क किया तो बीईईओ ने कहा कि शिक्षकों को छुट्टी विद्यालय को विधि व्यवस्था दुरुस्त रखते हुए छुट्टी देना है अगर इस तरह से प्रधानाध्यापक ने शिक्षकों की छुट्टी दिया है तो जांच कर शिक्षक एवं प्रधानाध्यापक पर उचित कार्रवाई की जायेगी।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse