रहें सतर्क... दिसंबर में 13 दिन बंद रहेंगे बैंक

 

एबीएन सोशल डेस्क। साल 2022 का आखिरी महीने दिसंबर को आने में चंद रोज ही रह गये हैं। इसी महीने में क्रिसमस का पर्व होता है तो वहीं इसी माह में बड़े दिन की छुट्टियां होती हैं, जिसके लिए लोग अभी से ही प्लानिंग कर रहे हैं लेकिन जश्न की तैयारी या घूमने-फिरने जाने के लिए इंसान को पैसों की जरूरत होती है। ऐसे में आपको ये जरूर पता होना चाहिए कि दिसंबर में किस दिन बैंक बंद रहेंगे और किस दिन खुलेंगे, जिससे आप उसके हिसाब से अपनी हॉलीडे की प्लानिंग कर सकते हैं।

आपको बता दें कि दिसंबर में एक-दो दिन नहीं बल्कि 13 दिन बैंक बंद रहने वाले हैं। फइक कैलेंडर के मुताबिक इस बार दिसंबर में क्रिसमस और गुरु गोविंद सिंह जैसे पर्व पड़ने से छुट्टियां बढ़ गई हैं। 31 दिन वाले दिसंबर महीने में चार संडे हैं तो वहीं सेंकड और फोर्थ शनिवार को भी बैंक बंद रहेंगे।
3 दिसंबर- शनिवार -सेंट फ्रांसिस जेवियर -गोवा का पर्व 4 दिसंबर- रविवार -सप्ताहांत -अवकाश 10 दिसंबर - शनिवार -महीने का दूसरा शनिवार- पूरे भारत में 11 दिसंबर - रविवार -सप्ताहांत -अवकाश 12 दिसंबर - सोमवार- संगमा सम्मान-मेघालय 18 दिसंबर- रविवार -सप्ताहांत -अवकाश 19 दिसंबर - सोमवार -मुक्ति दिवस -गोवा 24 दिसंबर - शनिवार- चौथा शनिवार -पूरे भारत में 25 दिसंबर - रविवार -सप्ताहांत -अवकाश 26 दिसंबर - सोमवार- क्रिसमस -सिक्किम, मेघालय 29 दिसंबर - गुरूवार- गुरु गोबिंद सिंह जी जन्मदिवस 30 दिसंबर - शुक्रवार- नांगबाह -मेघालय 31 दिसंबर - शनिवार -नये साल की पूर्व संध्या।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse