झारखंड : एडवोकेट वेलफेयर सोसाइटी के मीडिया प्रभारी को भातृ शोक

 

टीम एबीएन, रांची। सिविल कोर्ट रांची के अधिवक्ता एवं झारखंड एडवोकेट वेलफेयर सोसाईटी के मीडिया प्रभारी मृत्युंजय प्रसाद के बड़े भाई रामकृष्ण महतो (72) का आज सोनाहातु स्थित हरीन ग्राम में निधन हो गया। श्री महतो कृषि विभाग में प्रक्षेत्र सहायक के पद से वर्ष 2012 में सेवानिवृत हुए थे। श्री महतो का अंतिम संस्कार आज कांची नदी के तट पर जंड़गा घाट में किया गया।  
श्री महतो के निधन पर सिविल कोर्ट रांची के जीपी हृदय नाथ विश्वकर्मा, झारखंड एडकोकेट वेलफेयर सोसाईटी के अध्यक्ष पीडी सिंह, सचिव भरत चन्द्र महतो, महासचिव अजहर अहमद खान, कोषाध्यक्ष राजीव रंजन ठाकुर, रेखा वर्मा, सत्यप्रकाश, रौशन पासवान समेत कई लोगों ने शोक व्यक्त किया है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse