टीम एबीएन, रांची। राजधानी के मोरहाबादी मैदान में तीन दिवसीय एक्सपो कार्यक्रम की शुरुआत हुई। राज्यपाल रमेश बैस ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया। इस एक्सपो कार्यक्रम में 3 दिनों तक कई तरह के स्टॉल लगाये जायेंगे। उद्घाटन के मौके पर झारखंड चेंबर के अध्यक्ष सहित कई व्यापारी मौजूद रहे।
राजधानी रांची के मोरहाबादी मैदान में जूनियर चैंबर इंटरनेशनल रांची की तरफ से एक्सपो मेला का आयोजन किया गया जिसमें देश के व्यापारियों ने हिस्सा लिया। जूनियर चैंबर इंटरनेशनल रांची के संचालक सिद्धार्थ चौधरी बताते हैं कि इसमें कुल 300 स्टाल लगाये गये हैं और करीब 8 से 10 हैंगर बनाये गये हैं।
एक्सपो मेला में लगाये गये सभी स्टालों में सिर्फ झारखंड ही नहीं बल्कि राज्य के बाहर के व्यापारी आकर अपने प्रोडक्ट का प्रचार प्रसार कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस मेले में महिला व्यापारी एवं नये व्यापारियों के लिए स्टार्टअप की भी व्यवस्था की गई है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse