पदमा : भारत जोड़ो यात्रा कार्यक्रम को लेकर कुटीपीसी पंचायत में प्रदर्शन

 

26 नवंबर को चौपारण में प्रदेश स्तरीय भारत जोड़ो यात्रा कार्यक्रम

टीम एबीएन, पदमा/रांची। पदमा कांग्रेस के राष्ट्रव्यापी भारत जोड़ो पदयात्रा कार्यक्रम को लेकर दिन बुधवार को पदमा प्रखंड अंतर्गत कुटीपीसी पंचायत में कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष गौतम कुमार मेहता के नेतृत्व में कुटीपीसी पंचायत के गरवा कुटीपीसी दोनई कला से कार्यकर्ता नावाडीह चौक पहुंचे और भारत जोड़ो यात्रा सफलतापूर्वक प्रखंड में हुआ, जिसको लेकर आवश्यक विचार विमर्श करते हुए सभी कार्यकर्ताओं की जिम्मेवारी सौंपी एवं भारत जोड़ो पदयात्रा का पंचायत अध्यक्ष रामचरित्र प्रसाद मेहता को बनाया गया।

वहीं सचिव लखन कुमार मेहता को बनाया गया और इन लोगों के नेतृत्व में नावाडीह होते हुए चौक तक पदयात्रा कर कार्यक्रम को समापन किया गया। प्रखंड अध्यक्ष गौतम कुमार मेहता ने कहा कि इस कार्यक्रम के माध्यम से देश में कांग्रेस पार्टी का ग्राफ काफी बढ़ रहा है। कांग्रेस पार्टी देश की जनता से जुड़ रही है। साथ ही आज देश की जनता भरी निगाहों से कांग्रेस पार्टी की ओर देख रही है। साथ ही उन्होंने कहा कि आगामी 26 नवंबर को चौपारण में प्रदेश स्तरीय भारत जोड़ो यात्रा कार्यक्रम किया जाना है, जिसमें पदमा प्रखंड से सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता कार्यक्रम में भाग लेंगे। 

मौके पर ओटीपीसी पंचायत के भाग-2 के पंचायत समिति सदस्य कामेश्वर प्रसाद मेहता, ओटीपीसी पंचायत के उप मुखिया लखन कुमार मेहता, सूरजपुरा पंचायत के पंचायत समिति सदस्य कुलदीप रविदास, गौरी शंकर कुमार, बिरजू कुमार चौबे राम, मोहम्मद मुस्लिम, राधेश्याम, अशोक कुमार, बिरजू कुमार, रामा कुमार, रामदेव मेहता, रामचरित्र प्रसाद मेहता, पंकज कुमार आदि कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse